होमउप्र न्यूज़गोविंदपुरम अग्निकांड: पीड़ित व्यापारियों के साथ खड़े रहे जनप्रतिनिधि और समाजसेवी, व्यापारी...

गोविंदपुरम अग्निकांड: पीड़ित व्यापारियों के साथ खड़े रहे जनप्रतिनिधि और समाजसेवी, व्यापारी सुरक्षा फोरम ने जताया आभार

गाजियाबाद।गोविंदपुरम स्थित बाबा मार्केट में हुए भीषण अग्निकांड के बाद व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान ने संकट की इस घड़ी में पीड़ित व्यापारियों की मदद के लिए आगे आने वाले जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, व्यापारिक संगठनों और सरकारी विभागों का आभार व्यक्त किया है। संस्था का कहना है कि आग की घटना के बाद सभी ने एकजुट होकर प्रभावित व्यापारियों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान की ओर से जारी बयान में बताया गया कि घटना की सूचना मिलते ही संस्था के संयोजक अशोक गोयल, गाजियाबाद सदर विधायक संजीव शर्मा, महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, वरिष्ठ समाजसेवी अजय चोपड़ा, लोकसभा सांसद अतुल गर्ग तथा आर.के. गोयल** तत्काल मौके पर पहुंचे।

सभी ने पीड़ित व्यापारियों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सहयोग और आवश्यक सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिया तथा विभिन्न स्तरों पर उनकी मदद के लिए सक्रिय भूमिका निभाई। संस्थान ने बताया कि अग्निकांड के बाद किसी भी सरकारी स्तर पर व्यापारियों का उत्पीड़न न हो, इसके लिए व्यापारी नेता संजीव अग्रवाल, आशीष गर्ग, अविरल गर्ग और आर.के. गोयल लगातार व्यापारियों के साथ खड़े रहे और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों से समन्वय बनाते रहे। आग से प्रभावित दुकानों के पुनर्निर्माण के लिए बिजली की तत्काल आवश्यकता को देखते हुए विद्युत विभाग ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित प्रतिष्ठानों पर दोबारा बिजली कनेक्शन और मीटर लगाने की प्रक्रिया पूरी की।

व्यापारी सुरक्षा फोरम ने इस संवेदनशील और त्वरित सहयोग के लिए विद्युत विभाग का विशेष रूप से धन्यवाद व्यक्त किया। संस्था ने बताया कि इस कठिन समय में वैश्य समाज के वरिष्ठ सदस्य वी.के. अग्रवाल सुबोध गर्ग सहित बड़ी संख्या में व्यापारी भी पीड़ितों के समर्थन में पहुंचे और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। वहीं, आग की चपेट में आकर एक दुकान की छत गिर जाने के बाद व्यापारी नेता संजीव अग्रवाल ने समाज और व्यापारियों से आर्थिक सहयोग की अपील की।

इस अपील पर सबसे पहले राष्ट्रीय सरल फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकित गुप्ता ने तत्काल यूपीआई के माध्यम से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। उनके इस कदम से प्रेरित होकर समाज के अन्य लोगों और व्यापारियों ने भी आगे बढ़कर आर्थिक सहयोग देना शुरू किया। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान ने कहा कि वह भविष्य में भी व्यापारियों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और संकट की हर घड़ी में उनके साथ खड़ा रहेगा। संस्था ने सभी जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, अधिकारियों और सहयोग करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के प्रति दिल से आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़े : अपराधियों का 100 प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करें : डीजीपी

यह भी पढ़े : लंबे समय तक आपसी सहमति से बने शारीरिक संबंध ‘बलात्कार’ नहीं : हाईकोर्ट

यह भी पढ़े : 150 सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद खुला चोरी का राज, पीजीआई पुलिस ने 20 लाख के जेवरों समेत चार शातिर चोर दबोचे

यह भी पढ़े : UPSSSC ने जारी किया एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती का फाइनल रिजल्ट, 377 अभ्यर्थियों का चयन

यह भी पढ़े : अमेरिका तक पहुंची लखनऊ पुलिस की जांच, अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर के मास्टरमाइंड समेत 3 और गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments