लखनऊ । पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अन्तर्गत वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अवसर पर किया गया वृक्षारोपण । राजीव कृष्ण, पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा आज पुलिस मुख्यालय, गोमतीनगर विस्तार, लखनऊ परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की थीम पर आयोजित ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर प्रदेश में 12 जुलाई 2026 को एक ही दिन 35 करोड़ पौधारोपण का महाअभियान संचालित किया जा रहा है, इसी क्रम में ’एक पेड़ मां के नाम’ वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा एक ही दिन में 10 लाख पौधारोपण कर एक कीर्तिमान स्थापित किया जा रहा है।
पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया गया कि वे उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के इस महायज्ञ में अपनी सक्रिय सहभागिता करते हुए इसे जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान करें । उन्होने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ थीम के अंतर्गत कम से कम एक पौधा लगाने एवं रोपित पौधे के संरक्षण का संकल्प लेने का भी सभी से आह्वान किया ।

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय, पुलिस महानिदेशक रेलवें, पुलिस महानिदेशक आर्थिक अपराध शाखा उ0प्र0, अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक लॉजिस्टिक, अपर पुलिस महानिदेशक मानवाधिकार, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध/यातायात, अपर पुलिस महानिदेशक फायर सर्विस, अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन/कार्मिक सहित पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा मुख्यालय के परिसर में वृक्षारोपण किया गया।
यह भी पढ़े : छत्तीसगढ़ में 24 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण
यह भी पढ़े : यूपी में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 20 IAS अफसरों के तबादले, कई जिलों के CDO बदले
