होमउप्र न्यूज़69वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वैज्ञानिक प्रतियोगिता का समापन, मेरठ और लखनऊ जोन...

69वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वैज्ञानिक प्रतियोगिता का समापन, मेरठ और लखनऊ जोन का शानदार प्रदर्शन

लखनऊ । उत्तर प्रदेश पुलिस के विभिन्न तकनीकी एवं वैज्ञानिक प्रकोष्ठों की कार्यकुशलता, दक्षता तथा व्यावसायिक क्षमता को और अधिक सुदृढ़ एवं उन्नत बनाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ, अमरेन्द्र कुमार सेंगर महोदय के निर्देशन में आयोजित 69वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक वैज्ञानिक अनुसंधान, पुलिस फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, कम्प्यूटर, डॉग स्क्वाड एवं एण्टी सेबोटाज चेक प्रतियोगिता–2026 (13 जुलाई 2026 – 16 जुलाई 2026 तक ) का गरिमामय वातावरण में हुआ समापन ।

16.07.2026 को अपरान्ह 17.30 बजे रिजर्व पुलिस लाइन, लखनऊ के संगोष्ठी सदन में 69वीं उ0प्र0पुलिस वार्षिक वैज्ञानिक अनुसंधान, पुलिस फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, कम्प्यूटर, डॉग स्क्वाड एवं एण्टी सेबोटाज चेक प्रतियोगिता-2026 का समापन मुख्य अतिथि किरण एस०, पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र, लखनऊ के द्वारा किया गया। पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र, लखनऊ द्वारा समापन के अवसर पर अपने सम्बोधन में वैज्ञानिक स्पर्धाओं पर प्रकाश डालते हुए समस्त खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया।

उक्त प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस के 08 जोन, पीएसी के 03 जोन, व रेडियो जोन सहित कुल 12 जोन की टीमों के कुल 135 खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस प्रतियोगिता में वैज्ञानिक अनुसंधान टीम चैम्पियनशिप मेरठ जोन व उप विजेता प्रयागराज जोन, प्रोफेशनल पुलिस फोटोग्राफी टीम चैम्पियनशिप मेरठ जोन व उप विजेता रेडियो जोन ने प्राप्त किया।

कम्प्यूटर प्रतियोगिता टीम चैम्पियनशिप रेडियो

जोन व उपविजेता पी०ए०सी० पश्चिमी जोन, एण्टी सेबोटाज चेक टीम चैम्पियनशिप लखनऊ जोन व उप विजेता बरेली जोन एवं वीडियोग्राफी टीम चैम्पियनशिप लखनऊ जोन व उप विजेता रेडियो जोन रहे, उक्त के अतिरिक्त श्वान ट्रैकर प्रतियोगिता में लखनऊ जोन की टीम विजेता रही। इस प्रतियोगिता में प्लाटून कमांडर रायल सिंह- पी०ए०सी० पूर्वी जोन ने विधि विज्ञान लिखित, अंगुलि चिन्ह प्रयोगात्मक एवं लिखित, में उ०नि० अरविन्द यादव-गोरखपुर जोन, फोटोग्राफी विवेचक में उ०नि० शारिक बेग-मेरठ जोन के ही मुख्य आरक्षी पवन कुमार गौतम निरीक्षण घटनास्थल एवं व्यवसायिक फोटोग्राफी, हुलिया बयान में आ० सन्नी मलिक-मेरठ जोन, वीडियोग्राफी में आ० ऋषिकेश सिंह-लखनऊ जोन द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक प्राप्त किये गये।

इस प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर अनिल कुमार यादव, पुलिस उपायुक्त, लाइन्स कमिश्नरेट लखनऊ तथा प्रो० (डॉ०) आदर्श कुमार निदेशक-विधि विज्ञान प्रयोगशाला महानगर उ०प्र० लखनऊ, डॉ0 राजेन्द्र सिंह उपनिदेशक विधि विज्ञान प्रयोगशाला महानगर उ०प्र० लखनऊ, राजेश कुमार यादव-अपर पुलिस उपायुक्त-लाइन्स, एवं प्रतिसार निरीक्षक प्रथम बृजेन्द्र कुमार सिंह तथा प्रतिसार निरीक्षक द्वितीय राजेश कुमार सिंह सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं पुलिसकर्मी व प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : UPSSSC ने जारी किया एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती का फाइनल रिजल्ट, 377 अभ्यर्थियों का चयन

यह भी पढ़े : अमेरिका तक पहुंची लखनऊ पुलिस की जांच, अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर के मास्टरमाइंड समेत 3 और गिरफ्तार

यह भी पढ़े : अपराधियों का 100 प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करें : डीजीपी

यह भी पढ़े : लंबे समय तक आपसी सहमति से बने शारीरिक संबंध ‘बलात्कार’ नहीं : हाईकोर्ट

यह भी पढ़े : 150 सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद खुला चोरी का राज, पीजीआई पुलिस ने 20 लाख के जेवरों समेत चार शातिर चोर दबोचे

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments