होमउप्र न्यूज़बहराइच : नदी में हाथ-पैर धोते समय किशोर को जिंदा खा गया...

बहराइच : नदी में हाथ-पैर धोते समय किशोर को जिंदा खा गया मगरमच्छ

परिजन व ग्रामीण बेबस व लाचार होकर देखते रह गए

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। धान की रोपाई के बाद घाघरा नदी में हाथ-पैर धोने गया 12 वर्षीय बालक मगरमच्छ का शिकार बन गया। चाचा और ग्रामीणों ने उसे बचाने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन उनकी आंखों के सामने मगरमच्छ बालक को गहरे पानी में खींच ले गया। कई घंटे की तलाश के बाद देर रात उसका शव बरामद हुआ।

धान की रोपाई करने के बाद धोने गया था पैर

घटना बौंडी थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार, 12 वर्षीय सुनील गुरुवार दोपहर अपने चाचा विजयराज सिंह के साथ खेत में धान की रोपाई कर रहा था। शाम को दोनों घर लौट रहे थे। रास्ते में सुनील घाघरा नदी के किनारे हाथ-पैर धोने के लिए रुका। तभी नदी से अचानक एक मगरमच्छ निकला और उसने बालक पर हमला कर दिया।

मगरमच्छ ने बालक के सिर को अपने जबड़ों में जकड़ लिया

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मगरमच्छ ने बालक के सिर को अपने जबड़ों में जकड़ लिया। सुनील ने खुद को छुड़ाने की पूरी कोशिश की, लेकिन मगरमच्छ की पकड़ बेहद मजबूत थी। बच्चे की चीख सुनकर उसके चाचा ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े। लोगों ने ईंट-पत्थर फेंककर मगरमच्छ को भगाने का प्रयास किया, लेकिन वह बालक को छोड़ने के बजाय उसे कई बार पानी में उछालता रहा और फिर गहरे पानी में लेकर गायब हो गया।

नदी में उसका क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ

घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों और प्रशासन ने नदी में तलाश अभियान शुरू किया, लेकिन तेज बहाव के कारण काफी देर तक बालक का कोई पता नहीं चल सका। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद रात लगभग दस बजे घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर नदी में उसका क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मगरमच्छ के हमले में बालक के शरीर का निचला हिस्सा गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था। शुक्रवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।उपजिलाधिकारी प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। शासन की ओर से पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। ग्रामीणों में मगरमच्छों की बढ़ती मौजूदगी को लेकर भय का माहौल है और लोगों ने नदी किनारे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

यह भी पढ़े : अमेरिका तक पहुंची लखनऊ पुलिस की जांच, अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर के मास्टरमाइंड समेत 3 और गिरफ्तार

यह भी पढ़े : अपराधियों का 100 प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करें : डीजीपी

यह भी पढ़े : लंबे समय तक आपसी सहमति से बने शारीरिक संबंध ‘बलात्कार’ नहीं : हाईकोर्ट

यह भी पढ़े : 150 सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद खुला चोरी का राज, पीजीआई पुलिस ने 20 लाख के जेवरों समेत चार शातिर चोर दबोचे

यह भी पढ़े : UPSSSC ने जारी किया एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती का फाइनल रिजल्ट, 377 अभ्यर्थियों का चयन

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments