होम उप्र न्यूज़ यूपी-112 मुख्यालय पहुंचे 43 प्रशिक्षु पीसीएस अधिकारी, आपातकालीन सेवा की हाईटेक कार्यप्रणाली...

यूपी-112 मुख्यालय पहुंचे 43 प्रशिक्षु पीसीएस अधिकारी, आपातकालीन सेवा की हाईटेक कार्यप्रणाली से हुए रूबरू

0
73

समझी आपातकालीन सेवाओं की अत्याधुनिक कार्यप्रणाली

लखनऊ। उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी, लखनऊ में संचालित डिप्टी कलेक्टर्स के 90वें आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 43 प्रशिक्षु अधिकारियों ने यूपी-112 मुख्यालय का बुधवार को भ्रमण किया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य भविष्य के इन प्रशासनिक अधिकारियों को प्रदेश की आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली (Emergency Response System) और यूपी-112 की कार्यप्रणाली से प्रत्यक्ष रूप से अवगत कराना था।

प्रशिक्षु अधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया

बुधवार को दोपहर 2:45 बजे मुख्यालय पहुँचने पर प्रशिक्षु अधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात् उन्हें यूपी-112 के विभिन्न महत्वपूर्ण अनुभागों का भ्रमण कराया गया। प्रशिक्षु अधिकारियों ने ‘सीओ हॉल’ (CO Hall) का भ्रमण किया, जहाँ उन्हें आपातकालीन कॉल प्राप्त करने (Call Taking), कॉल फ्लो (Call Flow) और वहां स्थापित अन्य सहयोगी डेस्कों की कार्यप्रणाली के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई।

यूपी-112 की कार्यप्रणाली पर एक विशेष प्रेजेंटेशन का आयोजन किया गया

‘डीएस हॉल’ (DS Hall) के भ्रमण के दौरान अधिकारियों को कैड एप्लीकेशन (CAD Application – Computer Aided Dispatch) की बारीकियों से अवगत कराया गया। उन्हें समझाया गया कि कैसे किसी भी आपात स्थिति की सूचना मिलते ही तकनीक का उपयोग कर न्यूनतम समय में सहायता (PRV) भेजी जाती है।मुख्यालय स्थित “प्रज्ञा कक्ष” में प्रशिक्षु अधिकारियों के लिए यूपी-112 की कार्यप्रणाली पर एक विशेष प्रेजेंटेशन का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षु अधिकारियों को स्मृति चिह्न से किया गया सम्मानित

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक (DG), यूपी-112 विनोद कुमार सिंह द्वारा “प्रज्ञा कक्ष” में प्रशिक्षु अधिकारियों से सीधा संवाद किया तथा उनके द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिए। पुलिस महानिदेशक यूपी 112 ने अपने संबोधन में आपातकालीन सेवाओं में त्वरित प्रतिक्रिया के महत्व और पुलिस व प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रशिक्षु अधिकारियों को स्मृति चिह्न (Memento) भेंट किये गए।

यह भी पढ़े : लंबे समय तक आपसी सहमति से बने शारीरिक संबंध ‘बलात्कार’ नहीं : हाईकोर्ट

यह भी पढ़े : 150 सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद खुला चोरी का राज, पीजीआई पुलिस ने 20 लाख के जेवरों समेत चार शातिर चोर दबोचे

यह भी पढ़े : UPSSSC ने जारी किया एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती का फाइनल रिजल्ट, 377 अभ्यर्थियों का चयन

यह भी पढ़े : अमेरिका तक पहुंची लखनऊ पुलिस की जांच, अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर के मास्टरमाइंड समेत 3 और गिरफ्तार