होमउप्र न्यूज़यूपी पुलिस मुख्यालय में पिपिंग सेरेमनी का आयोजन, पीपीएस से आईपीएस बने...

यूपी पुलिस मुख्यालय में पिपिंग सेरेमनी का आयोजन, पीपीएस से आईपीएस बने अधिकारियों को डीजीपी ने पहनाई रैंक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय, गोमती नगर विस्तार में शुक्रवार को प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) से भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पद पर पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों के सम्मान में पिपिंग सेरेमनी (Pipping Ceremony) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने समारोह में उपस्थित अधिकारियों को आईपीएस की रैंक पहनाई और उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

समारोह में वर्ष 1998, 1999 और 2000 बैच के कुल 19 अधिकारियों को औपचारिक रूप से आईपीएस रैंक पहनाई गई। वहीं हाल ही में भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नति प्राप्त सभी 28 पुलिस अधिकारियों को डीजीपी ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इन अधिकारियों को पहनाई गई आईपीएस रैंक

1998 बैच

शुएब इकबाल

1999 बैच

राहुल मिठास
महेश सिंह अत्रि
जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
शशि शेखर सिंह
कुलदीप सिंह
ज्ञानेन्द्र नाथ प्रसाद
हरेन्द्र प्रताप यादव
बंशराज सिंह यादव
डॉ. कृष्ण गोपाल
बलवंत कुमार चौधरी

2000 बैच

राहुल श्रीवास्तव
श्रीमती प्रीति बाला गुप्ता
विकास चन्द्र त्रिपाठी
पूर्णेन्दु सिंह
हरेन्द्र कुमार
मार्तण्ड प्रकाश सिंह
अभयनाथ त्रिपाठी
पवित्र मोहन त्रिपाठी

डीजीपी ने अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण संदेश

समारोह को संबोधित करते हुए डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि पुलिस सेवा अत्यंत चुनौतीपूर्ण और जिम्मेदारीपूर्ण सेवा है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की जहां भी तैनाती हो, वहां वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने अधिकारियों से अनुशासित रहकर उत्तर प्रदेश पुलिस की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने तथा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का आह्वान किया।


डीजीपी ने कहा कि भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नति केवल सम्मान ही नहीं बल्कि बड़ी जिम्मेदारी भी है। इसलिए सभी अधिकारी निष्पक्षता, पारदर्शिता और समर्पण के साथ कार्य करते हुए कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

एडीजी कानून-व्यवस्था से की शिष्टाचार भेंट

पिपिंग सेरेमनी के उपरांत पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों ने अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था), उत्तर प्रदेश से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान एडीजी कानून-व्यवस्था ने सभी अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नति पर शुभकामनाएं दीं तथा उनके नवीन दायित्वों के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

वरिष्ठ अधिकारी भी रहे मौजूद

इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन), पुलिस महानिदेशक के जीएसओ सहित पुलिस मुख्यालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जहां पदोन्नत अधिकारियों ने नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़े : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराई बस में लगी आग; 7 की मौत, 22 घायल

यह भी पढ़े : UP Crime: छोटे भाई ने सोते समय बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की हत्या

यह भी पढ़े : लखनऊ में मौत की आग: कोचिंग और एनीमेशन सेंटर में फंसे 15 मासूम जिंदा जले

यह भी पढ़े : लखनऊ अग्निकांड : सीएम योगी के निर्देश पर दो सदस्यीय विशेष जांच दल गठित

यह भी पढ़े : लखनऊ कोचिंग आग हादसे में पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार, चार अफसर सस्पेंड

यह भी पढ़े : पहाड़ों से पहली बार पहुंचे काशी: चंदौली के सुदूर गांव पंडी के ग्रामीणों ने देखा शहर, किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments