होमउप्र न्यूज़डॉक्टर्स डे पर चिकित्सा सेवा और समाजसेवा की मिसाल बना बदायूं का...

डॉक्टर्स डे पर चिकित्सा सेवा और समाजसेवा की मिसाल बना बदायूं का अंसारी परिवार

बदायूं। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (डॉक्टर्स डे) के अवसर पर बदायूं का अंसारी परिवार चिकित्सा, शिक्षा और समाजसेवा में अपने लंबे योगदान को लेकर चर्चा में रहा। परिवार के कई सदस्य एलोपैथी और यूनानी चिकित्सा पद्धति से जुड़े हैं तथा वर्षों से मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ सामाजिक और शैक्षिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

परिवार के वरिष्ठ सदस्य डॉ. शकील अहमद (BUMS, MD) चिकित्सा सेवा के साथ विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं। उनकी पत्नी डॉ. राबिया शकील (BUMS, MSW) चिकित्साधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं और स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों में भी भाग लेती हैं।

अंसारी परिवार में कई विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल हैं, जिनमें डॉ. इत्तेहाद आलम (MBBS, DCH), डॉ. हस्सान आलम (MBBS, MD), डॉ. हीरा आलम (MBBS, MD), डॉ. अतिया हस्सान (MBBS, MD), डॉ. अमन आज़ाद (MBBS, MD), डॉ. क़ादिर (BUMS), डॉ. खदीजा बेग़म (BUMS), डॉ. नाहिदा आज़ाद (BUMS), डॉ. नाज़रा आज़ाद (BUMS), डॉ. इम्तियाज़ अहमद, डॉ. इलमा इम्तियाज़ (MBBS) तथा डॉ. सुब्हान अंसारी (MBBS, अध्ययनरत) शामिल हैं। इनमें डॉ. इत्तेहाद आलम बाल रोग विशेषज्ञ के रूप में विशेष पहचान रखते हैं और लंबे समय से बच्चों के उपचार में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, परिवार से जुड़े चिकित्सक विभिन्न अस्पतालों, चिकित्सा संस्थानों, पैरामेडिकल कॉलेजों, चैरिटेबल डिस्पेंसरी और डायग्नोस्टिक सेंटरों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इसके अलावा चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक कार्यों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी बनी हुई है। आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद मरीजों को रियायती अथवा निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने के प्रयास भी समय-समय पर किए जाते रहे हैं।

डॉक्टर्स डे के अवसर पर अंसारी परिवार ने सभी चिकित्सकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चिकित्सा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का माध्यम है। उन्होंने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए मरीजों की सेवा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के संकल्प को आगे भी जारी रखने की बात कही। उनका कहना है कि मानव सेवा ही सच्ची चिकित्सा है और रोगी के चेहरे की मुस्कान ही एक चिकित्सक का सबसे बड़ा सम्मान है।

यह भी पढ़े : लखनऊ में मौत की आग: कोचिंग और एनीमेशन सेंटर में फंसे 15 मासूम जिंदा जले

यह भी पढ़े : लखनऊ अग्निकांड : सीएम योगी के निर्देश पर दो सदस्यीय विशेष जांच दल गठित

यह भी पढ़े : लखनऊ कोचिंग आग हादसे में पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार, चार अफसर सस्पेंड

यह भी पढ़े : UP Crime: छोटे भाई ने सोते समय बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की हत्या

यह भी पढ़े : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराई बस में लगी आग; 7 की मौत, 22 घायल

यह भी पढ़े : पहाड़ों से पहली बार पहुंचे काशी: चंदौली के सुदूर गांव पंडी के ग्रामीणों ने देखा शहर, किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments