होमदेश प्रदेशउत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का असर, बदरीनाथ हाईवे और केदारनाथ यात्रा मार्ग...

उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का असर, बदरीनाथ हाईवे और केदारनाथ यात्रा मार्ग बंद

देहरादून। उत्तराखंड धूमने जाने वालों के लिए बुरी खबर है। चूंकि यहां पर बारिश लगातार जारी है। मोसम विज्ञान केंद्र ने आज देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, बागेश्वर व टिहरी जिले में बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश से बदरीनाथ हाइवे गुलाबकोटि के पास और केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग सोनप्रयाग-मुनकटिया के पास पत्थर गिरने से बंद हो गया है। इसके अलावा बागेश्वर व अल्मोड़ा जिले में आज स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी रोहित थपलियाल ने बताया कि अगले दो से तीन दिनों के दौरान मानसून उत्तराखंड के शेष हिस्सों सहित उत्तर-पश्चिम भारत के अन्य राज्यों में भी पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा। राज्य आपदा प्राधिकरण ने जिलों को सतर्क रहने और चारधाम यात्रियों से अपील की है कि मौसम को देखते हुए यात्रा करें। लोगों से नदी नालों से दूर रहने की अपील की गई है।

रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग-मुनकटिया के बीच आज सुबह पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण अवरुद्ध हो गया, जिससे पैदल आवाजाही एहतियातन अस्थायी रूप से रोक दी गई।जिला प्रशासन के अनुसार, सुबह 9:44 बजे सेक्टर अधिकारी सोनप्रयाग ने मुनकटिया क्षेत्र में पत्थर गिरने की सूचना दी। यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल मार्ग पर आवाजाही रोक दी।जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मार्ग को शीघ्र सुचारु करने के लिए संबंधित विभाग की टीमें जेसीबी मशीनों के साथ मलबा और बड़े पत्थर हटाने के कार्य में युद्धस्तर पर जुटी हैं।

उन्होंने कहा कि मार्ग पूरी तरह सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद ही यातायात बहाल किया जाएगा। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें तथा मार्ग खुलने की आधिकारिक सूचना मिलने तक प्रतीक्षा करें।

सोनप्रयाग-मुनकटिया के मध्य पत्थर गिरने से केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग बंद

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर मुनकटिया क्षेत्र में पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण यात्रा मार्ग अवरुद्ध हो गया है।यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने एहतियातन मार्ग पर यातायात और पैदल आवाजाही को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से रोक दिया है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मार्ग को जल्द खोलने के लिए संबंधित विभाग की टीमें जेसीबी मशीनों के साथ मलबा और बड़े पत्थर हटाने के कार्य में युद्धस्तर पर जुटी हैं। अधिकारियों ने कहा कि मार्ग पूरी तरह सुचारु और सुरक्षित होने के बाद ही यातायात पुनः शुरू किया जाएगा। तब तक श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और मार्ग खुलने की आधिकारिक सूचना का इंतजार करें।

यह भी पढ़े : लखनऊ में मौत की आग: कोचिंग और एनीमेशन सेंटर में फंसे 15 मासूम जिंदा जले

यह भी पढ़े : लखनऊ अग्निकांड : सीएम योगी के निर्देश पर दो सदस्यीय विशेष जांच दल गठित

यह भी पढ़े : लखनऊ कोचिंग आग हादसे में पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार, चार अफसर सस्पेंड

यह भी पढ़े : पहाड़ों से पहली बार पहुंचे काशी: चंदौली के सुदूर गांव पंडी के ग्रामीणों ने देखा शहर, किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन

यह भी पढ़े : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराई बस में लगी आग; 7 की मौत, 22 घायल

यह भी पढ़े : UP Crime: छोटे भाई ने सोते समय बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की हत्या

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments