होमउप्र न्यूज़8 करोड़ की निवेश ठगी का मास्टरमाइंड पुणे से गिरफ्तार, फर्जी कंपनियां...

8 करोड़ की निवेश ठगी का मास्टरमाइंड पुणे से गिरफ्तार, फर्जी कंपनियां बनाकर लोगों को लगाया करोड़ों का चूना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने विभिन्न राज्यों में फर्जी निवेश कंपनियां बनाकर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर निवेशकों को कई गुना मुनाफे का झांसा देकर करीब 8 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप है।

एसटीएफ के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुणाल मेहता निवासी मीरा रोड ईस्ट, थाना काशीमीरा, जिला ठाणे (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है। उसे 27 जून को पुणे स्थित ‘द कलेक्शन बिल्डिंग’ से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक मोटोरोला मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

जांच में सामने आया कि आरोपी के.ए.पी. ग्लोबल इन्वेस्टमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड और के.ए.पी. कंसल्टेंसी सर्विसेज के नाम से कंपनियां संचालित करता था। इन कंपनियों के माध्यम से लोगों को निवेश पर कई गुना मुनाफे का लालच दिया जाता था। शुरुआत में निवेशकों का भरोसा जीतने के लिए उन्हें कुछ समय तक रिटर्न भी दिया जाता था, लेकिन बाद में बड़ी रकम निवेश कराने के बाद उनसे ठगी की जाती थी।

एसटीएफ को काफी समय से इस गिरोह की गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक सुधांशु शेखर के निर्देशन में टीम गठित कर जांच शुरू की गई। तकनीकी और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर एसटीएफ टीम पुणे पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, कुणाल मेहता के खिलाफ लखनऊ के विभूतिखंड थाने सहित हरियाणा के फरीदाबाद में भी धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और धमकी देने समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाकर न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में गिरोह के अन्य सदस्यों और ठगी की रकम के संबंध में जांच जारी है।

यह भी पढ़े : लखनऊ में मौत की आग: कोचिंग और एनीमेशन सेंटर में फंसे 15 मासूम जिंदा जले

यह भी पढ़े : लखनऊ अग्निकांड : सीएम योगी के निर्देश पर दो सदस्यीय विशेष जांच दल गठित

यह भी पढ़े : लखनऊ कोचिंग आग हादसे में पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार, चार अफसर सस्पेंड

यह भी पढ़े : UP Crime: छोटे भाई ने सोते समय बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की हत्या

यह भी पढ़े : प्रयागराज में दुष्कर्म के फरार आरोपी की पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तारी, जवाबी फायरिंग में हुआ

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments