देश प्रदेशदुनिया

वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंप से भारी तबाही, इमारतें ढहीं, राहत-बचाव अभियान तेज

वेनेजुएला में बुधवार शाम आए दो शक्तिशाली भूकंप के झटकों ने व्यापक तबाही मचा दी। 7.2 और 7.5 तीव्रता वाले इन भूकंपों का केंद्र राजधानी काराकास से लगभग 168 किलोमीटर दूर मोरोन शहर के पास बताया गया है। यह पिछले 120 वर्षों में क्षेत्र की सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदाओं में से एक मानी जा रही है।

इमारतें ढह गईं और सड़कों पर धूल के घने गुबार फैल गए

भूकंप के तेज झटकों से राजधानी काराकास सहित कई इलाकों में इमारतें ढह गईं और सड़कों पर धूल के घने गुबार फैल गए। अचानक आए झटकों से लोग दहशत में घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। गृह मंत्री डियोसदादो काबेलो ने जानकारी दी है कि इस आपदा में कई लोग घायल हुए हैं, जबकि कुछ स्थानों पर बड़े पैमाने पर नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़े : UP Crime: छोटे भाई ने सोते समय बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की हत्या

स्थिति को गंभीर देखते हुए प्रशासन ने प्यूर्टो रिको और वर्जिन द्वीप समूह के लिए सुनामी अलर्ट भी जारी किया है। आपदा के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है और अमेरिका सहित कई देशों ने सहायता का हाथ बढ़ाया है।

राहत और बचाव अभियान तेज

भूकंप के बाद प्रभावित इलाकों में बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य जारी है। सेना, पुलिस और आपदा राहत दल संयुक्त रूप से मलबे में दबे लोगों की तलाश कर रहे हैं। कई जगहों पर इमारतों के ढहने के कारण भारी मलबा जमा हो गया है, जिसके नीचे लोगों के फंसे होने की आशंका है।रेस्क्यू टीमें लगातार मलबा हटाकर लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटी हैं। राहत कार्यों के दौरान कई भयावह तस्वीरें सामने आई हैं, जो तबाही की गंभीरता को दर्शाती हैं।

यह भी पढ़े : प्रयागराज में दुष्कर्म के फरार आरोपी की पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तारी, जवाबी फायरिंग में हुआ घायल

अंतरराष्ट्रीय मदद भी सक्रिय

वेनेजुएला की इस आपदा के बाद कई देशों ने राहत और बचाव कार्यों में सहयोग देने की पेशकश की है। प्रशासन का कहना है कि प्राथमिकता लोगों की जान बचाना और प्रभावित क्षेत्रों में जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल करना है।यह आपदा न सिर्फ वेनेजुएला बल्कि पूरे कैरिबियन क्षेत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गई है।

यह भी पढ़े : लखनऊ में मौत की आग: कोचिंग और एनीमेशन सेंटर में फंसे 15 मासूम जिंदा जले

यह भी पढ़े : लखनऊ अग्निकांड : सीएम योगी के निर्देश पर दो सदस्यीय विशेष जांच दल गठित

यह भी पढ़े : लखनऊ कोचिंग आग हादसे में पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार, चार अफसर सस्पेंड

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button