होमउप्र न्यूज़रायबरेली में कार से ड्यूटी जा रहे होमगार्ड को गोली मारी

रायबरेली में कार से ड्यूटी जा रहे होमगार्ड को गोली मारी

रायबरेली।उत्तर प्रदेश के रायबरेली में ड्यूटी जा रहे होमगार्ड को गोली मार दी,गंभीर रूप से घायल होमगार्ड को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जिले के इटारा जगतपुर निवासी होमगार्ड शिव प्रताप सिंह (40) शुक्रवार देर रात को अपनी कार से सलोन कोतवाली डयूटी करने जा रहे थे। सलोन थाना क्षेत्र के पारी गांव के पास उनकी कार को एसयूवी ने ओवरटेक करके रोक लिया। जब तक शिव प्रताप सिंह कुछ समझ पाते, हमलावरों ने असलहे से फायरिंग शुरू कर दी। दो गोली शिव प्रताप सिंह के सिर के नजदीक से गुजरी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़े।

गोली की आवाज और शोर सुनकर उधर से गुजर रहे प्रफुल्ल सिंह निवासी मनिरामपुर ऊंचाहार व अनुज सिंह निवासी पुरे राय मजरे पारी बाइक से घटनास्थल पर रुके और हमलावरों से भिड़ गए। इस पर हमलावरों ने इन दोनों पर भी फायरिंग की। प्रफुल्ल सिंह के हाथ से गोली छूती होती निकल गई। इसके बाद हमलावरों ने दोनों को जमकर पीटा और भाग गए। इस दौरान आसपास के गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची जगतपुर पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।वहां से तीनों को एम्स रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी रवि कुमार ने मौके पर जाकर पड़ताल की। देर रात आईजी एस किरण भी पहुंचे हैं। पुलिस उपाधीक्षक गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि शराब के ठेके को लेकर पूर्व में विवाद हुआ था। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े : लखनऊ में मौत की आग: कोचिंग और एनीमेशन सेंटर में फंसे 15 मासूम जिंदा जले

यह भी पढ़े : लखनऊ अग्निकांड : सीएम योगी के निर्देश पर दो सदस्यीय विशेष जांच दल गठित

यह भी पढ़े : लखनऊ कोचिंग आग हादसे में पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार, चार अफसर सस्पेंड

यह भी पढ़े : UP Crime: छोटे भाई ने सोते समय बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की हत्या

यह भी पढ़े : प्रयागराज में दुष्कर्म के फरार आरोपी की पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तारी, जवाबी फायरिंग में हुआ घायल

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments