उप्र न्यूज़देश प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के झांसी दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

-विकास कार्यों व योग दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

झांसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 20 और 21 जून को झांसी दौरा प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान विकास कार्यों की समीक्षा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम, कानून-व्यवस्था की बैठक तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य आयोजन में सहभागिता करेंगे।जारी प्रोटोकॉल में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री, आज (20 जून) को अपराह्न 2 बजकर 30 मिनट पर ललितपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा झांसी पुलिस लाइन पहुंचेंगे। इसके बाद कार से 2 बजकर 35 मिनट पर दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वह लगभग एक घंटे तक उपस्थित रहेंगे।

मुख्यमंत्री जनपद के विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे

इसके बाद मुख्यमंत्री 3 बजकर 40 मिनट पर मंडलायुक्त सभागार पहुंचकर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि वितरण कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। यह कार्यक्रम शाम 4 बजकर 30 मिनट तक चलेगा। इसके उपरांत मुख्यमंत्री झांसी मंडल के जनपदों में लोक निर्माण विभाग के पुराने कार्यों की समीक्षा तथा नए विकास कार्यों की कार्ययोजना पर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। यह समीक्षा बैठक शाम 4 बजकर 30 मिनट से 5 बजकर 30 मिनट तक प्रस्तावित है।शाम 5 बजकर 45 मिनट से 6 बजकर 30 मिनट तक मुख्यमंत्री जनपद के विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। बैठक के बाद वह मंडलायुक्त सभागार से सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगे। सायं 6 बजकर 35 मिनट पर सर्किट हाउस पहुंचकर नवीन भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद उनका समय रात्रि विश्राम के लिए आरक्षित रहेगा।

कार्यक्रम के बाद वह सर्किट हाउस लौटेंगे और जलपान करेंगे

21 जून को मुख्यमंत्री प्रातः 5 बजकर 45 मिनट पर सर्किट हाउस से झांसी किला प्रांगण के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां वह सुबह 6 बजे से 8 बजे तक आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। योग कार्यक्रम के बाद वह सर्किट हाउस लौटेंगे और जलपान करेंगे। इसके पश्चात सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर सर्किट हाउस से पुलिस लाइन हेलीपैड के लिए रवाना होंगे तथा सुबह 10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा महोबा के लिए प्रस्थान करेंगे।मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विभिन्न कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही महानगर की यातायात व्यवस्था में रूट डायवर्जन भी लागू किया गया है।

मुख्यमंत्री के झांसी आगमन को लेकर बदला रहेगा यातायात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 20 और 21 जून के जनपद आगमन एवं भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन और यातायात पुलिस ने विशेष यातायात प्रबंधन और रूट डायवर्जन योजना लागू की है।आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात संचालन में अस्थायी परिवर्तन किया गया है।विभाग द्वारा जारी यातायात व्यवस्था के अनुसार, 20 जून की दोपहर 12 बजे से बस स्टैंड से इलाईट चौराहा होकर दतिया एवं शिवपुरी जाने वाली सभी बसें मेडिकल बायपास एवं शिवानी तिराहा होकर अपने गंतव्य तक जाएंगी।

मेडिकल बायपास मार्ग से संचालित किया जाएगा

वहीं, दतिया और शिवपुरी से आने वाली बसों को भी शिवानी तिराहा तथा मेडिकल बायपास मार्ग से संचालित किया जाएगा।जेल चौराहा से इलाईट चौराहा की ओर जाने वाले सभी वाहनों को झांसी होटल चौराहा, इलाहाबाद बैंक चौराहा, रेलवे स्टेशन एवं चित्रा चौराहा होकर भेजा जाएगा। इसी प्रकार चित्रा चौराहा से झांसी-कानपुर मार्ग की ओर जाने वाले वाहन रेलवे स्टेशन, इलाहाबाद बैंक चौराहा और झांसी होटल चौराहा होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।अंसल तिराहा से शहर की ओर आने वाले वाहनों को बूढ़ा पुल और मेडिकल बाईपास मार्ग से होकर गुजरना होगा। यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन करें।

20 जून को दिन के समय शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा

प्रशासन के अनुसार, यह विशेष यातायात व्यवस्था 20 जून को दोपहर 12 बजे से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की समाप्ति तक तथा 21 जून को प्रातः 5 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रहेगी। इसके अतिरिक्त 20 जून को दिन के समय शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।यातायात विभाग के निरीक्षक मुकेश सिंह ने बताया कि विभाग ने नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए यात्रा से पहले वैकल्पिक मार्गों की जानकारी प्राप्त कर लें और आवश्यक होने पर अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें।

यह भी पढ़े : फायरिंग मामले में खान सर को पटना कोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक

यह भी पढ़े : पीओके में बवाल: जेएएसी कार्यकर्ता की मौत के बाद भड़की हिंसा, 11 की मौत, 70 से ज्यादा घायल

यह भी पढ़े : दिल्ली में मौत का तांडव, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 21 जिंदगियां राख

यह भी पढ़े : “आंखों के सामने ढह गया पुल, साथियों की चीखें आज भी कानों में गूंज रही हैं”, हमीरपुर हादसे के बचे मजदूरों ने सुनाई खौफनाक रात की कहानी

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button