होमउप्र न्यूज़बुलंदशहर लोकसभा सीट से भाजपा के भोला सिंह ने लगाई हैट्रिक

बुलंदशहर लोकसभा सीट से भाजपा के भोला सिंह ने लगाई हैट्रिक

बुलंदशहर। लोकसभा चुनाव-2024 में भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार डॉ. भोला सिंह ने तीसरी बार जीत हासिल की है। भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने भोला सिंह पर तीसरी बार विश्वास जताते हुए भाजपा का उम्मीदवार बनाया था। इस पर खरा उतरते हुए भोला सिंह ने जीत की हैट्रिक लगाई है।

भाजपा उम्मीदवार भोला सिंह को 5,97,310 वोट मिले हैं, जबकि इंडी गठबंधन उम्मीदवार शिवराम को 3,22,176 वोट मिला है। भोला सिंह 2,75,134 वोटों से आगे हैं। हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। डॉक्टर भोला सिंह ने अपनी जीत का श्रेय पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, क्षेत्र की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने तीसरी बार मुझ पर विश्वास जताते हुए मुझे टिकट दिया और क्षेत्र की जनता ने मुझे चुनकर तीसरी बार सांसद बनाया। इसके लिए पार्टी और जनता का आभार है। तीसरी बार जीत दर्ज करने पर मंत्री बनने के सवाल पर भोला सिंह ने कहा कि इसका निर्णय पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा। क्षेत्र में पिछले 10 साल में ऐतिहासिक काम हुए हैं और कुछ काम अभी बाकी रह गए हैं जिन्हें अगले पांच साल में पूरा किया जाएगा। इसी के साथ केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments