होम उप्र न्यूज़ इनर व्हील क्लब ऑफ इलाहाबाद ईस्ट ने आयोजित की ‘जश्न-ए-बजारा’ प्रदर्शनी

इनर व्हील क्लब ऑफ इलाहाबाद ईस्ट ने आयोजित की ‘जश्न-ए-बजारा’ प्रदर्शनी

0
127

महिला उद्यमिता और स्वावलंबन को मिला मंच, प्रदर्शनी की आय से कैंसर पीड़िता को आर्थिक मदद और बालिका को पौष्टिक आहार

प्रयागराज। इनर व्हील क्लब ऑफ इलाहाबाद ईस्ट की ओर से शनिवार को होटल जोन कनेक्ट में ‘जश्न-ए-बजारा’ एक्जीबिशन का भव्य आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्देश्य महिला उद्यमियों और प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराने के साथ उनमें स्वावलंबन, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि जस्टिस विजय लक्ष्मी ने रिबन काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। क्लब अध्यक्ष डॉ. रेखा खरे ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। प्रदर्शनी में विभिन्न महिला उद्यमियों ने अपने उत्पादों और कला का प्रदर्शन किया।

डॉ. कृतिका अग्रवाल और डॉ. सविता दीक्षित ने प्रदर्शनी में लगाए गए सभी स्टॉल का अवलोकन किया और महिला प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष लालू मित्तल और महिला जिलाध्यक्ष रत्ना जायसवाल ने कहा कि समाज में इस तरह के आयोजनों की आवश्यकता है। ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को स्वावलंबी बनने के साथ अपनी प्रतिभा और व्यवसाय को आगे बढ़ाने का अवसर देते हैं। उन्होंने सभी महिला व्यापारियों को शुभकामनाएं दीं और स्टॉल की सराहना की।

कैंसर मरीजों की मदद के लिए जुटाई राशि

प्रदर्शनी से प्राप्त राशि का उपयोग क्लब की ओर से कैंसर मरीजों की सहायता के लिए किया जाता है। इस अवसर पर एक कैंसर पीड़िता को 1,100 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इसके अलावा एक बालिका को पौष्टिक आहार की टोकरी भी भेंट की गई।

क्लब की ओर से पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए जा रहे प्लांटेशन ड्राइव को भी कार्यक्रम में आगे बढ़ाया गया। विशिष्ट अतिथियों को उपहार स्वरूप खूबसूरत पौधे भेंट किए गए। क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि इनर व्हील क्लब ऑफ इलाहाबाद ईस्ट कैंसर मरीजों की सहायता के लिए लगातार सार्थक प्रयास कर रहा है।

खरीदारी पर आकर्षक उपहार

प्रदर्शनी में आगंतुकों के लिए लकी ड्रॉ का भी आयोजन किया गया। लकी ड्रॉ के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके साथ ही 8,000, 10,000 और 15,000 रुपये की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को आकर्षक उपहार दिए गए।

कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष डॉ. रेखा खरे, सचिव प्रतिमा श्रीवास्तव, संपादक ज्योति श्रीवास्तव, आईपीपी डॉ. सुधा त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष रत्ना जायसवाल, शिवानी साद, दिव्यानी रस्तोगी सहित क्लब की अन्य सदस्य मौजूद रहीं।

यह भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस पर DGP राजीव कृष्ण ने फहराया तिरंगा, शहीद निरीक्षक सुनील कुमार को कीर्ति चक्र मिलने को बताया गौरव

यह भी पढ़े : लाल किले के स्वतंत्रता दिवस समारोह से लगातार दूसरी बार दूर रहे राहुल गांधी, विपक्षी नेता भी नदारद

यह भी पढ़े : तमिलनाडु के अधिकारों की रक्षा और भ्रष्टाचार मुक्त शासन का संकल्प: सीएम विजय

यह भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस पर Gen Z को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, फ्री ऑनलाइन कोचिंग और AI ट्रेनिंग का ऐलान

यह भी पढ़े : योगी बोले- यूपी अब ‘उपद्रव प्रदेश’ नहीं, ‘उत्सव प्रदेश’, सुशासन मॉडल के रूप में बना रहा पहचान