उप्र न्यूज़देश प्रदेश

पत्नी और सगे भाई के प्रेम संबंधों ने ली युवक की जान

खेत में मिली लाश ने खोला खौफनाक राज

आगरा। आगरा के सदर थाना क्षेत्र में सामने आए एक सनसनीखेज हत्याकांड ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। जिस भाई के कंधे पर सिर रखकर युवक जीवनभर भरोसा करता रहा, उसी ने प्रेमिका बन चुकी अपनी भाभी के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रच डाली। खेत में मिले युवक के खून से सने शव ने जब राज उगला तो पूरा परिवार बिखर गया।सुल्तानपुरा निवासी 22 वर्षीय अमित उर्फ सोमू बुधवार सुबह घर से काम पर जाने के लिए निकला था, लेकिन कुछ घंटों बाद उसका शव एक खेत में पड़ा मिला। सिर और चेहरे पर गहरे घाव थे। घटना की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

अमित की शादी चार महीने पहले खुशी से हुई थी

परिवार और पुलिस को शुरुआत में लगा कि किसी बाहरी व्यक्ति ने हत्या की है, लेकिन जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, कहानी ने ऐसा मोड़ लिया जिसने सभी को हैरान कर दिया।पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो पता चला कि अमित के घर से निकलने के कुछ देर बाद उसका छोटा भाई भोला भी पीछे-पीछे गया था। शक गहराने पर पुलिस ने उससे पूछताछ की। पहले तो उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती के आगे टूट गया और हत्या की पूरी साजिश उगल दी।जांच में सामने आया कि अमित की शादी चार महीने पहले खुशी से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही खुशी और अमित के छोटे भाई भोला के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए।

तीन दिन पहले अमित ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था

बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले अमित ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद घर में लगातार विवाद होने लगा और दोनों ने अमित को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया।पुलिस के अनुसार घटना वाले दिन भोला चुपचाप अमित के पीछे खेत तक पहुंच गया। जैसे ही अमित अकेला मिला, उसने पास में पड़े भारी पत्थर से उसके सिर और चेहरे पर कई वार किए। अमित के बेसुध होकर गिरते ही गमछे से उसका गला घोंट दिया। मौत की पुष्टि होने के बाद वह मौके से फरार हो गया और बाद में घर पहुंचकर सामान्य बनने का नाटक करता रहा।सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि हत्या के बाद भी आरोपी भाई और मृतक की पत्नी के चेहरे पर कोई पछतावा दिखाई नहीं दिया। पुलिस के अनुसार दोनों ने पूछताछ में भी बिना किसी झिझक के पूरी वारदात के बारे में जानकारी दी।

मृतक की मां सरोज का रो-रोकर बुरा हाल

मृतक की मां सरोज का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने कहा, “खुशी ने मेरा घर बर्बाद कर दिया। एक बेटा दुनिया छोड़ गया और दूसरा जेल चला गया। उसे उसके किए की कड़ी सजा मिलनी चाहिए।”पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल पत्थर और गमछा बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।यह हत्याकांड न सिर्फ एक युवक की हत्या की कहानी है, बल्कि विश्वास, रिश्तों और परिवार के टूटने की ऐसी दास्तान है जिसने पूरे आगरा को झकझोर कर रख दिया है।

यह भी पढ़े : पीओके में बवाल: जेएएसी कार्यकर्ता की मौत के बाद भड़की हिंसा, 11 की मौत, 70 से ज्यादा घायल

यह भी पढ़े : दिल्ली में मौत का तांडव, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 21 जिंदगियां राख

यह भी पढ़े : “आंखों के सामने ढह गया पुल, साथियों की चीखें आज भी कानों में गूंज रही हैं”, हमीरपुर हादसे के बचे मजदूरों ने सुनाई खौफनाक रात की कहानी

यह भी पढ़े : फायरिंग मामले में खान सर को पटना कोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button