बहराइच में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर असलम घायल, दो साथी फरार

बहराइच । उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के बौंडी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस कार्रवाई में 25 हजार रुपये का इनामी हिस्ट्रीशीटर अपराधी असलम पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए।
यह भी पढ़े : UP Crime: छोटे भाई ने सोते समय बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की हत्या
पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए एसपी बहराइच के निर्देश पर स्वाट टीम और थाना बौंडी पुलिस को लगाया गया था। इसी दौरान खैरा बाजार से आगे कुदई मार्ग पर मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने तीन संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया।
पुलिस द्वारा रोकने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में असलम के बाएं पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।गिरफ्तार आरोपी की पहचान असलम पुत्र नदीम, निवासी सारी मेहराबाद थाना रामगांव के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 16 हजार रुपये नकद, दो जोड़ी पायल, आठ बिछिया, एक देशी तमंचा .315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
यह भी पढ़े : लखनऊ में मौत की आग: कोचिंग और एनीमेशन सेंटर में फंसे 15 मासूम जिंदा जले
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि असलम के खिलाफ चोरी, गैंगस्टर और अन्य गंभीर धाराओं में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह वांछित अपराधी था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
यह भी पढ़े : लखनऊ अग्निकांड : सीएम योगी के निर्देश पर दो सदस्यीय विशेष जांच दल गठित
यह भी पढ़े : लखनऊ कोचिंग आग हादसे में पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार, चार अफसर सस्पेंड




