उप्र न्यूज़देश प्रदेश

ईको गार्डन में युवाओं का प्रदर्शन, पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ उठाई आवाज

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के ईको गार्डन में शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं ने पेपर लीक और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई।

देशव्यापी आंदोलन के तहत आयोजित इस प्रदर्शन में शामिल युवाओं ने कहा कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों से लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान सीजेपी के संस्थापक Abhijeet Deepke ने कहा कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण है और इसका उद्देश्य युवाओं की आवाज को सरकार तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि इससे पहले संगठन द्वारा दिल्ली के जंतर-मंतर और पुणे में भी प्रदर्शन किए जा चुके हैं। लखनऊ के बाद अमृतसर और बेंगलुरु में भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जबकि 20 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन प्रस्तावित है।

प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने विभिन्न भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं में सामने आए विवादों का मुद्दा उठाते हुए सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बार-बार होने वाली परीक्षा अनियमितताओं से युवाओं का विश्वास व्यवस्था से उठता जा रहा है।

वहीं प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। ईको गार्डन और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पुलिस बल तथा Rapid Action Force की तैनाती की गई थी। भीड़ को नियंत्रित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बैरिकेडिंग भी की गई थी।

हालांकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरे कार्यक्रम पर नजर बनाए रहे। प्रदर्शन के जरिए युवाओं ने परीक्षा प्रणाली में सुधार और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग को प्रमुखता से उठाया।

यह भी पढ़े : पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने बनाई ‘इश्क करो पार्टी’, सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा

यह भी पढ़े : फायरिंग मामले में खान सर को पटना कोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक

यह भी पढ़े : पीओके में बवाल: जेएएसी कार्यकर्ता की मौत के बाद भड़की हिंसा, 11 की मौत, 70 से ज्यादा घायल

यह भी पढ़े : दिल्ली में मौत का तांडव, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 21 जिंदगियां राख

यह भी पढ़े : “आंखों के सामने ढह गया पुल, साथियों की चीखें आज भी कानों में गूंज रही हैं”, हमीरपुर हादसे के बचे मजदूरों ने सुनाई खौफनाक रात की कहानी

यह भी पढ़े : यूपी में स्मार्ट मीटर पर बड़ा फैसला, उपभोक्ता खुद तय करेंगे प्रीपेड या पोस्टपेड मीटर

यह भी पढ़े : आर प्रज्ञानंद ने रचा इतिहास, नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बने

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button