होमउप्र न्यूज़दिल्ली में खराब मौसम का असर, तीन विमान लखनऊ एयरपोर्ट डायवर्ट

दिल्ली में खराब मौसम का असर, तीन विमान लखनऊ एयरपोर्ट डायवर्ट

लखनऊ। दिल्ली में गुरुवार की देर रात को मौसम बिगड़ गया। इसकी वजह से तीन विमानों को लखनऊ काे प्रतिवर्तित किया गया है। इसके बाद विमान रात में अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंचे। मौसम ठीक होने के बाद विमानाें को वापस दिल्ली रवाना किया गया।

अमौसी एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक, दिल्ली में मौसम खराब होने की वजह से लखनऊ एयरपोर्ट पर तीन विमान को उतारने की इजाजत मांगी थी। यहां से अनुमति मिलने के बाद बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो की विमान संख्या 6 ई 1054 रात 12:18 पर लखनऊ एयरपोर्ट पहुंची। दिल्ली का मौसम सही होने पर यह विमान शुक्रवार सुबह 7:56 पर दिल्ली के लिए रवाना हुआ।

इसी तरह गुवाहाटी से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की विमान संख्या 6 ई 6317 रात 12:26 पर लखनऊ पहुंची थी। ये सुबह सुबह 3:21 पर दिल्ली रवाना हुआ। इसके अलावा नागपुर से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस विमान संख्या 6 ई 6573 रात 12:42 पर लखनऊ पहुंची, जो सुबह 3:12 पर दिल्ली के लिए रवाना हुई। लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्रियों को एवं चालक दल को आवश्यक सुविधाएं प्रदान कराई गई।

यह भी पढ़े : पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने बनाई ‘इश्क करो पार्टी’, सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा

यह भी पढ़े : फायरिंग मामले में खान सर को पटना कोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक

यह भी पढ़े : पीओके में बवाल: जेएएसी कार्यकर्ता की मौत के बाद भड़की हिंसा, 11 की मौत, 70 से ज्यादा घायल

यह भी पढ़े : दिल्ली में मौत का तांडव, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 21 जिंदगियां राख

यह भी पढ़े : “आंखों के सामने ढह गया पुल, साथियों की चीखें आज भी कानों में गूंज रही हैं”, हमीरपुर हादसे के बचे मजदूरों ने सुनाई खौफनाक रात की कहानी

यह भी पढ़े : यूपी में स्मार्ट मीटर पर बड़ा फैसला, उपभोक्ता खुद तय करेंगे प्रीपेड या पोस्टपेड मीटर

यह भी पढ़े : आर प्रज्ञानंद ने रचा इतिहास, नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बने

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments