smupnews

सुलतानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने छीनी पिता-पुत्र की जिंदगी

सुल्तानपुर । सुल्तानपुर जिले में सोमवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। बंधुआ कला थाना क्षेत्र के अलीगंज चौकी अंतर्गत हकुआ मोड़ के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पिता-पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

आज सुबह रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे

जानकारी के अनुसार कुड़वार थाना क्षेत्र के बहमरपुर गांव निवासी राजाराम प्रजापति (50) अपने बेटे सिकंदर प्रजापति (25) के साथ सोमवार सुबह रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक हकुआ मोड़ के पास पहुंची, सामने से तेज रफ्तार में आ रही कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों को मुसाफिरखाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें सुलतानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान पिता-पुत्र ने दम तोड़ दिया।

मृतक राजाराम प्रजापति राजगीर का काम करते थे

बताया जा रहा है कि मृतक राजाराम प्रजापति राजगीर का काम करते थे, लेकिन कुछ समय से तबीयत खराब होने के कारण घर पर ही रह रहे थे। वहीं उनका बेटा सिकंदर गुजरात के सूरत शहर में प्राइवेट नौकरी करता था और करीब एक महीने पहले छुट्टी लेकर घर आया था। परिवार के लोगों को क्या पता था कि घर लौटते वक्त यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा।घटना के बाद कार सवार वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी प्रमोद ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और वाहन मालिक की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।इस हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और हर आंख नम दिखाई दे रही है।

यह भी पढ़े : पेट्रोल-डीजल ने फिर दिया महंगाई का झटका, 10 दिन में चौथी बार बढ़े दाम

यह भी पढ़े : हर ब्लॉक में लगेगी जनता दरबार जैसी चौपाल, सड़क पर नमाज और सार्वजनिक कुर्बानी पर सख्त रोक

यह भी पढ़े : यूपी में पंचायत चुनाव टले, विधानसभा चुनाव के बाद होगा मतदान

यह भी पढ़े : 2027 चुनाव मिशन में जुटी बसपा, मायावती ने कार्यकर्ताओं को दिया ‘वोट सुरक्षा’ मंत्र

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *