लखनऊ । एएनटीएफ द्वारा उत्तर प्रदेश में अवैध मादक पदार्थों के सुरक्षित और वैज्ञानिक निस्तारण के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन दहन’ अभियान के तहत अब तक 63,901 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ नष्ट किए जा चुके हैं। जबकि 51,529 किलोग्राम मादक पदार्थों के निस्तारण की प्रक्रिया जारी है।यह अभियान Uttar Pradesh के पुलिस महानिदेशक Rajeev Krishna के निर्देश पर संचालित किया जा रहा है। अभियान की शुरुआत 1 मार्च 2026 से हुई थी और इसे 31 मई तक चलाया जाना था, लेकिन लक्ष्य की पूर्ण प्राप्ति के लिए इसकी अवधि बढ़ाकर 30 जून 2026 तक कर दी गई है।
मालखानों में वर्षों से बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जमा थे
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक प्रदेश के विभिन्न थानों के मालखानों में वर्षों से बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जमा थे। इन्हें सुरक्षित तरीके से नष्ट करने और दुरुपयोग की संभावना खत्म करने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया गया। मादक पदार्थों के निस्तारण की प्रक्रिया एनडीपीएस नियम-2022 और GSR-899(E) के तहत निर्धारित मानकों के अनुसार की जा रही है।पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मादक पदार्थों को खुले में जलाने के बजाय आधुनिक प्रदूषण नियंत्रण उपकरणों से लैस इन्सिनरेटर (Incinerator) के माध्यम से नष्ट किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार अब तक 1,15,430 किलोग्राम जब्त मादक पदार्थों की सैंपलिंग और न्यायालय से निस्तारण की अनुमति प्राप्त की जा चुकी है।
9,671 किलोग्राम से अधिक ड्रग्स नष्ट किए गए
ऑपरेशन दहन के तहत सबसे अधिक मादक पदार्थों का निस्तारण Agra कमिश्नरेट में किया गया, जहां 9,671 किलोग्राम से अधिक ड्रग्स नष्ट किए गए। इसके अलावा Etawah, Sonbhadra, Mainpuri और Hardoi समेत कई जनपदों में बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई है।पुलिस का कहना है कि अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के साथ-साथ पुलिस मालखानों में जगह खाली करना और अवैध मादक पदार्थों के दुरुपयोग की संभावनाओं को पूरी तरह समाप्त करना है।


