होमउप्र न्यूज़लखीमपुर-बहराइच हाईवे पर दर्दनाक हादसा, 8 मजदूरों की मौत

लखीमपुर-बहराइच हाईवे पर दर्दनाक हादसा, 8 मजदूरों की मौत

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर-बहराइच नेशनल हाईवे-730 पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब मजदूरों से भरी एक मैजिक वाहन और तेज रफ्तार ट्रक आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

मजदूरी करने के बाद अपने घर नानपारा लौट रहे थे

जानकारी के अनुसार, मैजिक वाहन में सवार लोग लखीमपुर क्षेत्र में मजदूरी करने के बाद अपने घर नानपारा लौट रहे थे। सुबह करीब आठ बजे रास्ते में यह हादसा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सीएचसी खमरिया भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने आठ लोगों को मृत घोषित कर दिया।

कई घायलों का इलाज अस्पताल में जारी

मृतकों में छह पुरुष और दो महिलाएं शामिल बताई जा रही हैं। वहीं कई घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद खुलवाया।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, ट्रक बहराइच की ओर से आ रहा था, जबकि मैजिक लखीमपुर से सिसैया की तरफ जा रही थी। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे की वजह मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस मृतकों की शिनाख्त और मामले की जांच में जुटी हुई है।

बहराइच में सड़क हादसा, चार की मौत,दो घायल

उत्तर प्रदेश के बहराइच-नानपारा मार्ग पर थाना मटेरा अन्तर्गत डिहवा के निकट रविवार देर रात्रि हुई सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो गंभीर घायल हैं। यह हादसा तेज रफ्तार अनियंत्रित कार के कम्बाइन से टकराने पर हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव व एएसपी ग्रामीण डीपी तिवारी ने मौके का निरीक्षण किया है।

घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया

दुर्घटना में थाना रामगांव क्षेत्र निवासी अनिल पुत्र सुरेश,अनिल पुत्र श्याम नारायण,महेन्द्र पुत्र राधेश्याम व थाना दरगाह क्षेत्र निवासी अल्ताफ अहमद पुत्र अब्दुल कादिर की मौत हो गई। जबकि कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी शिवम श्रीवास्तव व अश्विनी कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गए।एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि नानपारा की तरफ से आ रही कार की कम्बाइन से टक्कर होने पर हादसा हुआ है, जिसमें चार लोगों की जान चली गई है। दो घायल हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments