होम उप्र न्यूज़ अंबेडकरनगर में मौत का एक्सप्रेसवे, बस-ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत

अंबेडकरनगर में मौत का एक्सप्रेसवे, बस-ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत

0
33

सुबह 5:30 बजे भीषण भिड़ंत से मची चीख-पुकार, 3 यात्री गंभीर; चालक को झपकी आने की आशंका

अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में शुक्रवार तड़के गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जैतपुर थाना क्षेत्र में वोल्वो बस और ट्रेलर की जोरदार टक्कर में चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 85 के पास सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी नगपुर पहुंचाया।

अस्पताल में चार यात्रियों ने दम तोड़ा

अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह के मुताबिक, यूपी-112 के माध्यम से दुर्घटना की सूचना मिलते ही जैतपुर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य के बाद घायलों को अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों ने उपचार के दौरान चार यात्रियों को मृत घोषित कर दिया। तीन घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर किया गया है।

दिल्ली से दरभंगा जा रही थी बस

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दुर्घटनाग्रस्त वोल्वो बस तेगरा एक्सप्रेस की थी और दिल्ली से दरभंगा जा रही थी। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया चालक को झपकी आने के कारण हादसा होने की आशंका है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

तीन घायलों की पहचान

हादसे में घायल यात्रियों की पहचान सुमित मिश्रा (28), पुत्र चंद्र भूषण मिश्रा, निवासी रग्घुन कोठी, बिहार, सुमित आनंद (40), पुत्र स्वर्गीय योगेश्वर, निवासी दरभंगा, बिहार और रिंकू कुमारी (45), निवासी मुजफ्फरपुर नगर, बिहार के रूप में हुई है।वहीं मृतकों में सचिन कुमार पुत्र रविंद्र कुमार, निवासी महुआ छतवारा, जनपद वैशाली, बिहार की पहचान हो गई है। हादसे में जान गंवाने वाले तीन अन्य यात्रियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े : तमिलनाडु में नवजात बच्चों को मिलेगी एक ग्राम सोने की अंगूठी

यह भी पढ़े : UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 PCS के बाद 35 IPS अफसरों के तबादले, कई कमिश्नरेट और वाहिनियों के बदले कमांडर

यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी

यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर