हरदोई । उत्तर प्रदेश के शाहाबाद में एक ऐसी शादी का ड्रामा सामने आया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। इंस्टाग्राम पर शुरू हुई मोहब्बत जब शादी के मंडप तक पहुंची, तो दुल्हन ने दूल्हे को देखते ही सनसनीखेज खुलासा कर दिया।दुल्हन ने सबके सामने कहा — “जिस युवक से मेरी बात होती थी और जो मुझसे मिलने आया था, ये वो नहीं है!”बस फिर क्या था… शादी का माहौल देखते ही देखते हंगामे में बदल गया। बारातियों और दूल्हे की जमकर पिटाई हुई।

दुल्हन की नजर दूल्हे पर पड़ी, उसके होश उड़ गए

कुर्सियां उलट गईं, अफरा-तफरी मच गई और शादी का लॉन रणभूमि बन गया।बताया जा रहा है कि युवती की दोस्ती इंस्टाग्राम पर राहुल मिश्रा नाम के युवक से हुई थी, जिसने खुद को भारतीय सेना का जवान बताया था। प्यार बढ़ा, शादी तय हुई और मध्य प्रदेश से बारात शाहाबाद पहुंच गई। लेकिन जैसे ही दुल्हन की नजर दूल्हे पर पड़ी, उसके होश उड़ गए।

आरोप है कि उससे मिलने आने वाला युवक कोई और था

दुल्हन का आरोप है कि उससे मिलने आने वाला युवक कोई और था, जबकि शादी करने आया शख्स दूसरा निकला। वहीं दूल्हा बनकर पहुंचे देवेंद्र सिंह परमार ने दावा किया कि युवती की बातचीत उसी से होती थी और “राहुल मिश्रा” नाम के किसी व्यक्ति को वह नहीं जानता।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूरे मामले में धोखाधड़ी और साजिश का मुकदमा दर्ज किया गया है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है —

आखिर इंस्टाग्राम पर प्यार करने वाला “राहुल मिश्रा” कौन था?

क्या किसी ने फर्जी पहचान बनाकर युवती को जाल में फंसाया?

या फिर पूरी कहानी में कोई बड़ा खेल छिपा है?

पुलिस अब कॉल डिटेल और साइबर जांच के जरिए इस रहस्य से पर्दा उठाने में जुट गई है।

यह भी पढ़े : नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई… बैकुंठधाम में पंचतत्व में विलीन हुए प्रतीक यादव

यह भी पढ़े : पति ने दिया तीन तलाक तो हलाला के नाम पर ससुर व देवर ने लूटी इज्जत

यह भी पढ़े : पापा को आखिरी बार निहारती रही बेटी, फूट-फूटकर रो पड़ीं अपर्णा यादव
यह भी पढ़े : प्रतीक अपने घर के किचन में अचेत अवस्था में मिले थे, पोस्टमार्टम में कई चौंकाने वाले खुलासे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *