लखनऊ । यूपी के रामपुर के शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर ऐसा हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत दो बच्चों की मां अचानक अपने प्रेमी के गांव पहुंच गई और दावा करने लगी कि उसका युवक से निकाह हो चुका है।
प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई
महिला अपने दो बच्चों के साथ गांव में डट गई और प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। इस दौरान गांव में घंटों हंगामा होता रहा और लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मामला इतना बढ़ गया कि गांव में दो दिनों तक तनाव और चर्चाओं का माहौल बना रहा।
युवक के परिवार वालों ने महिला को घर में ठहरा लिया
बताया जा रहा है कि युवक के परिवार वालों ने महिला को घर में ठहरा लिया। बाद में महिला के पहले पति को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पति पुलिस के साथ गांव पहुंचा और काफी देर तक समझाने-बुझाने का दौर चला।आखिरकार महिला अपने पति के साथ वापस गुरुग्राम लौटने के लिए तैयार हो गई। पुलिस का कहना है कि महिला अपनी मर्जी से पति के साथ गई है।
यह भी पढ़े : नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई… बैकुंठधाम में पंचतत्व में विलीन हुए प्रतीक यादव
यह भी पढ़े : पापा को आखिरी बार निहारती रही बेटी, फूट-फूटकर रो पड़ीं अपर्णा यादव
यह भी पढ़े : पति ने दिया तीन तलाक तो हलाला के नाम पर ससुर व देवर ने लूटी इज्जत
