होमउप्र न्यूज़पति ने दिया तीन तलाक तो हलाला के नाम पर ससुर व...

पति ने दिया तीन तलाक तो हलाला के नाम पर ससुर व देवर ने लूटी इज्जत

आगरा । यूपी के आगरा के थाना मंटोला क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक विवाहिता ने अपने पति पर तीन तलाक देने और फिर हलाला के नाम पर ससुर तथा देवर द्वारा दुष्कर्म कराने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पांच साल पहले एक जूता कारोबारी से हुआ था

पीड़िता का आरोप है कि उसका निकाह करीब पांच साल पहले एक जूता कारोबारी से हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज में एक करोड़ रुपये और मर्सिडीज कार की मांग कर रहा था। महिला ने बताया कि मांग पूरी न होने पर 11 मई को पति ने उसे तीन बार तलाक बोल दिया।महिला का कहना है कि अगले दिन पति ने दोबारा साथ रखने के लिए हलाला कराने की बात कही। आरोप है कि इसी बहाने ससुर और देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। परेशान महिला ने पुलिस हेल्पलाइन 112 पर कॉल कर मदद मांगी।

पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडिकल परीक्षण कराया

वहीं दूसरी ओर आरोपी पति ने वीडियो जारी कर पत्नी और उसके मायके पक्ष पर साजिश रचने का आरोप लगाया है। पति का कहना है कि ससुर उससे पांच लाख रुपये उधार मांग रहे थे। रुपये देने से इनकार करने पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया। उसने यह भी दावा किया कि पत्नी के परिजनों ने घर में घुसकर उसके परिवार के साथ मारपीट की, जिसकी सीसीटीवी फुटेज मौजूद है।पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडिकल परीक्षण कराया है। थाना प्रभारी के अनुसार, महिला की तहरीर पर पति, ससुर, सास, देवर और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments