नई दिल्ली। National Testing Agency ने केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद NEET (UG) 2026 की दोबारा परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित करने की घोषणा कर दी है। एजेंसी ने यह फैसला परीक्षा से जुड़े हालिया विवादों और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया है।
अफवाह या भ्रामक खबरों से बचने की सलाह दी गई
एनटीए ने सोशल मीडिया और आधिकारिक माध्यमों के जरिए परीक्षार्थियों और अभिभावकों को जानकारी देते हुए कहा कि वे केवल एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत सूचना माध्यमों पर ही भरोसा करें। किसी भी अफवाह या भ्रामक खबरों से बचने की सलाह दी गई है।एजेंसी ने छात्रों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 और 011-69227700 जारी किए हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी अपनी समस्याओं और सवालों के लिए neet-ug@nta.ac.in पर ई-मेल भी कर सकते हैं।
देर रात हुई उच्च स्तरीय बैठक
नीट परीक्षा को लेकर गुरुवार देर रात केंद्रीय शिक्षामंत्री के आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी परीक्षा की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षा संचालन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।इस बैठक में सचिव (उच्च शिक्षा), सचिव (स्कूल शिक्षा), एनटीए के महानिदेशक, Central Board of Secondary Education के अध्यक्ष, केंद्रीय विद्यालय संगठन और नवोदय विद्यालय समिति के आयुक्त सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इसी बैठक में दोबारा परीक्षा की तारीख को अंतिम रूप दिया गया।
सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर
सूत्रों के मुताबिक इस बार परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे। परीक्षा केंद्रों की निगरानी, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा और अभ्यर्थियों की सत्यापन प्रक्रिया को पहले से अधिक सख्त किया जाएगा।एनटीए ने कहा कि परीक्षा निष्पक्ष और सुचारु तरीके से कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं ताकि छात्रों का विश्वास कायम रखा जा सके।
छात्रों और अभिभावकों से अपील
एजेंसी ने अभ्यर्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की भ्रामक खबरों या सोशल मीडिया अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल एनटीए की आधिकारिक सूचनाओं को ही मान्य समझें।
यह भी पढ़े : नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई… बैकुंठधाम में पंचतत्व में विलीन हुए प्रतीक यादव
यह भी पढ़े : पति ने दिया तीन तलाक तो हलाला के नाम पर ससुर व देवर ने लूटी इज्जत
यह भी पढ़े : पापा को आखिरी बार निहारती रही बेटी, फूट-फूटकर रो पड़ीं अपर्णा यादव
