आगरा । उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में महिला एवं बाल विकास विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बाल विवाह की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग किशोरी की शादी रुकवा दी।शुक्रवार को फतेहाबाद क्षेत्र के बरीपुरा गांव में 16 वर्षीय किशोरी का विवाह कराया जा रहा था। इसकी सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर मिली, जिसके बाद टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

आश्रय केंद्र में भेजी गई किशोरी

चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर विवाह रुकवाया। जांच में दस्तावेजों के आधार पर पुष्टि हुई कि बालिका नाबालिग है। इसके बाद उसे तत्काल रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया।रेस्क्यू की गई बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जनपद में 10 वर्ष से अधिक आयु की बालिकाओं के लिए स्थायी आश्रय गृह न होने के कारण समिति ने विशेष आदेश जारी करते हुए उसे अगले आदेश तक आशा ज्योति केंद्र में रखने के निर्देश दिए।

अधिकारियों की भूमिका

यह पूरी कार्रवाई जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल कुमार सोनी के निर्देशन में की गई। चाइल्ड हेल्पलाइन के कोऑर्डिनेटर बृजेश कुमार गौतम ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम ने त्वरित कार्रवाई की।कार्रवाई के दौरान केस वर्कर नीलम, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रभारी हेमलता और एसआई मनोज नागर समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *