मुरादाबाद । उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आरोपी घायल होकर गिरफ्तार किए गए हैं। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश पुलिस की कटघर थाना पुलिस टीम द्वारा की गई।थाना कटघर क्षेत्र के रामगंगा किनारे मुस्तफाबाद के जंगल में कुछ दिन पहले पशुओं के अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई थी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
पुलिस की घेराबंदी और मुठभेड़
शुक्रवार देर रात करीब 9 बजे पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सक्टूनगला जाने वाले रास्ते पर बाइक सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका गया। पुलिस द्वारा घेराबंदी किए जाने पर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी।पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी अस्पताल में भर्ती
जुनैद (निवासी सिरसखेड़ा, थाना मूंढापांडे)
कय्यूम (निवासी खानपुर लक्की, थाना मूंढापांडे)
जानकारी के अनुसार, आरोपी कय्यूम पहले भी मुठभेड़ में गिरफ्तार हो चुका है और हाल ही में जेल से बाहर आया था।
दोनों घायल आरोपियों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पूछताछ में खुलासा
पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने ही रामगंगा किनारे गोकशी की घटना को अंजाम दिया था।
ऑनलाइन सट्टा गिरोह का मुख्य अपराधी नई दिल्ली से गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश का झांसी की थाना नवाबाद पुलिस ने 100 करोड़ रुपये से अधिक के ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले गिरोह के फरार 9 सदस्यों में से मुख्य अपराधी को देर शाम दिल्ली से गिरफ्तार किया है। इसकी पुष्टि देर रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बीबीजीटीएस मूर्ति ने स्वयं की।

100 करोड़ रुपये के अवैध सट्टा का बहीखाता बरामद
एसएसपी ने शुक्रवार देर रात जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिनों नवाबाद पुलिस ने छनियापुरा निवासी शुभम उपाध्याय, गल्ला मंडी रोड निवासी विजय बाधवा और डडियापुरा निवासी नितिन अग्रवाल को गिरफ्तार किया था। आरोपितों के कब्जे से 08 मोबाइल फोन, 01 टैबलेट, 84,500 रुपये नगद, 01 फॉर्च्यूनर कार तथा करीब 100 करोड़ रुपये के अवैध सट्टा का बहीखाता बरामद किया था। जांच के दौरान गिरोह से जुड़े विभिन बैंक खातों में जमा लगभग 50 लाख रुपये की धनराशि को फ्रीज कराया गया।
आशीष उपाध्याय नई दिल्ली के चाणक्यपुरम से गिरफ्तार
इस मामले में गिरोह का मुख्य अपराधी भाजपा नेता आशीष उपाध्याय नई दिल्ली के चाणक्यपुरम से गिरफ्तार किया गया है। वह उत्तर प्रदेश सहकारी बैंक का डायरेक्टर है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।एसएसपी ने बताया कि जिन 9 फरार सटोरियों की पुलिस को तलाश थी, उनमें से आशीष उपाध्याय की गिरफ्तारी के बाद अब झांसी के पप्पू ,पंकज राय, सौरभ लिखधारी,आकाश चंचलानी,सुमित साहू,रोशन मुंशी समेत कानपुर निवासी सोनू चड्ढा और हरीश कुमार शामिल हैं।
