होमउप्र न्यूज़हमीरपुर में बड़ा हादसा: बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब ढहा,...

हमीरपुर में बड़ा हादसा: बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब ढहा, 6 मजदूरों की मौत, बचाव कार्य जारी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में गुरुवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। तेज आंधी-तूफान और बारिश के बीच बेतवा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल का स्लैब अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में मलबे के नीचे दबकर छह मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

कुछ अन्य के अभी भी फंसे होने की आशंका

हादसा रात करीब तीन बजे ललपुरा थाना क्षेत्र के मोराकंदर परसानी और कुरारा क्षेत्र के नैथी गांव को जोड़ने वाले पुल पर हुआ। बताया जा रहा है कि उस समय कई मजदूर स्लैब के नीचे और आसपास सो रहे थे। अचानक स्लैब गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और मजदूर मलबे में दब गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया। शुरुआती जानकारी में छह मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कुछ अन्य के अभी भी फंसे होने की आशंका बनी हुई है। तीन मजदूर पुल के पिलर पर फंसे बताए गए, जिन्हें सुरक्षित निकालने के प्रयास किए गए।

निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे

मृतकों की पहचान बांदा जिले के लोकेंद्र निषाद, कुलदीप निषाद, सावंत यादव, सभाजीत और हमीरपुर के पुष्पेंद्र सिंह चौहान व राजेश पाल के रूप में हुई है।उधर, जिले में आए भीषण तूफान और बारिश से कई जगह पेड़ गिर गए, बिजली आपूर्ति ठप हो गई और टीनशेड उड़ गए। कई मार्ग बाधित होने से यातायात भी प्रभावित रहा।हादसे के बाद निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। खराब मौसम के बावजूद मजदूरों के स्लैब के नीचे ठहरने और पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम न होने को लेकर प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

यह भी पढ़े : स्वास्थ्य सेवाओं पर सख्त हुए मुख्यमंत्री योगी, बोले- आम आदमी को दिखना चाहिए सुधार का असर

यह भी पढ़े : 14 दिन पहले घर में गूंजी थी बच्चे की किलकारी, अब पसरा है मातम, पिता और पत्नी को गोलियों से भूनने की कहानी ने दहला दिया बुलंदशहर

यह भी पढ़े : पेट्रोल-डीजल ने फिर दिया महंगाई का झटका, 10 दिन में चौथी बार बढ़े दाम

यह भी पढ़े : हर ब्लॉक में लगेगी जनता दरबार जैसी चौपाल, सड़क पर नमाज और सार्वजनिक कुर्बानी पर सख्त रोक

यह भी पढ़े : 2027 चुनाव मिशन में जुटी बसपा, मायावती ने कार्यकर्ताओं को दिया ‘वोट सुरक्षा’ मंत्र

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments