लखनऊ । राजधानी के पीजीआई थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय किशोर की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।पुलिस के मुताबिक डायल 112 पर सूचना मिली थी कि किसान पथ के किनारे बने तालाब में नहाने गए चार बच्चों में से एक बच्चा डूब गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया।

किशोर को तालाब से बाहर निकाला गया

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि जितेन्द्र पुत्र राकेश, उम्र करीब 13 वर्ष, निवासी ग्राम सभा खेड़ा कल्ली पश्चिम, अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहा रहा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से काफी देर तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया। बाद में किशोर को तालाब से बाहर निकाला गया और तुरंत एसजीपीजीआई हॉस्पिटल के इमरजेंसी विभाग ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौत के बाद परिवार में मचा कोहराम

अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।लखनऊ पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि बच्चों को बिना निगरानी नदी, तालाब या गहरे जलाशयों में नहाने के लिए न भेजें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस या आपदा राहत सेवाओं को सूचना दें। बताया जा रहा है कि छात्र स्कूल से लौटने के दोस्तों संग नहाने चला गया था।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *