लखनऊ भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने आधार कार्ड धारकों को सलाह दी है कि जिनका आधार 10 साल या उससे अधिक पुराना हो चुका है, वे उसे जल्द अपडेट करा लें, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में कोई परेशानी न हो।

आधार अपडेट के लिए लोगों को संदेश भी भेजे जा रहे

विभाग की ओर से आधार अपडेट के लिए लोगों को संदेश भी भेजे जा रहे हैं। फिलहाल आधार अपडेट कराने की सुविधा 14 जून 2026 तक निशुल्क रखी गई है। इसके बाद शुल्क लग सकता है।अधिकारियों के अनुसार आधार में बायोमेट्रिक डिटेल—जैसे आइरिस, फिंगरप्रिंट और फोटो—समय के साथ बदल सकते हैं, इसलिए उन्हें अपडेट करना जरूरी है। अपडेट न होने पर कई बार योजनाओं का लाभ लेने में दिक्कत आती है और पहचान सत्यापन में समस्या होती है।

उत्तर प्रदेश में करीब दो करोड़ बच्चों के आधार अपडेट होना बाकी

इसके अलावा 5 वर्ष और 15 वर्ष की आयु पूरी होने पर बच्चों के लिए बायोमेट्रिक अपडेट अनिवार्य किया गया है। उत्तर प्रदेश में करीब दो करोड़ बच्चों के आधार अपडेट होना बाकी है। इसको लेकर स्कूलों में विशेष शिविर भी लगाए जा रहे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

यह भी पढ़े : एक मंडप, पांच दूल्हे-जब दुल्हनों ने खुद निकाली बारात, चकराता बना अनोखी शादी का गवाह

यह भी पढ़े : एक मंडप, पांच दूल्हे-जब दुल्हनों ने खुद निकाली बारात, चकराता बना अनोखी शादी का गवाह

यह भी पढ़े: दिल दहला देने वाला हादसा: मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 6 बच्चों समेत 16 की मौतEdit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *