smupnews

देवरिया में खूनी साजिश! पत्नी ने भाई-भांजे संग मिलकर पति को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बरियारपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिशुनपुर कला में पत्नी, उसके भाई और भांजे पर मिलकर पति की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना सोमवार दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।क्षेत्राधिकारी सलेमपुर मनोज कुमार ने बताया कि डायल 112 पर सूचना मिली थी कि बिशुनपुर कला निवासी मुकेश सिंह (40) पुत्र टेलू सिंह को घरेलू विवाद के दौरान गंभीर रूप से पीटा गया है।

लाठी-डंडों से हमला कर मुकेश को गंभीर रूप से घायल कर दिया

आरोप है कि पत्नी संगम देवी, उसके भाई जयप्रकाश सिंह उर्फ जीउत निवासी पिपरा झाम थाना कसया जनपद कुशीनगर तथा पत्नी की बहन के बेटे आदित्य सिंह निवासी भड़वाड़ीह पश्चिमी टोला थाना हाटा जनपद कुशीनगर ने लाठी-डंडों से हमला कर मुकेश को गंभीर रूप से घायल कर दिया।सूचना मिलते ही बरियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मुकेश सिंह को तत्काल सीएचसी रामपुर कारखाना पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल देवरिया रेफर कर दिया। बाद में उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अधिकारियों ने गांव पहुंचकर पूरे घटनाक्रम का निरीक्षण भी किया।बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर मुकेश सिंह घर पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर पत्नी संगम देवी से विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पत्नी ने अपने मायके पक्ष के लोगों को बुला लिया, जिसके बाद जमकर मारपीट हुई।

कुछ ग्रामीणों ने मारपीट का वीडियो भी बना लिया

घटना के दौरान आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जबकि कुछ ग्रामीणों ने मारपीट का वीडियो भी बना लिया।पुलिस के अनुसार घायल अवस्था में मुकेश का बयान भी दर्ज किया गया था। फिलहाल मृतक की पत्नी, उसके भाई और भांजे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि गांव में स्थिति सामान्य है और शांति व्यवस्था कायम है।

यह भी पढ़े : पेट्रोल-डीजल ने फिर दिया महंगाई का झटका, 10 दिन में चौथी बार बढ़े दाम

यह भी पढ़े : हर ब्लॉक में लगेगी जनता दरबार जैसी चौपाल, सड़क पर नमाज और सार्वजनिक कुर्बानी पर सख्त रोक

यह भी पढ़े : 2027 चुनाव मिशन में जुटी बसपा, मायावती ने कार्यकर्ताओं को दिया ‘वोट सुरक्षा’ मंत्र

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *