गाजियाबाद। गाजियाबाद में बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा हुआ है, जिसमें पाकिस्तानी हैंडलर्स के इशारे पर देश में विस्फोट और आगजनी की योजना बनाई गई थी। जांच में सामने आया है कि चार संदिग्ध आतंकियों ने दो प्रमुख स्थानों की रेकी कर वीडियो और फोटो पाकिस्तान भेजे थे।आतंकियों ने साहिबाबाद स्थित हिंदू रक्षा दल के कार्यालय और राजनगर एक्सटेंशन स्थित दिल्ली-6 मॉल को निशाना बनाने की योजना बनाई थी।

पाकिस्तान आधारित हैंडलर्स से संपर्क की पुष्टि हुई

जांच एजेंसियों के अनुसार इन सभी संदिग्धों को इसके बदले 13 हजार रुपये भी ट्रांसफर किए गए थे।एटीएस ने 2 अप्रैल को लखनऊ से मेरठ निवासी साकिब, अरबाब, लोकेश और विकास को गिरफ्तार किया था। पूछताछ और मोबाइल जांच में व्हाट्सएप चैट, लोकेशन शेयरिंग और ऑडियो रिकॉर्डिंग जैसे अहम डिजिटल सबूत मिले हैं, जिनसे पाकिस्तान आधारित हैंडलर्स से संपर्क की पुष्टि हुई है।

24 पर्चों में देशविरोधी संदेश और आगे और बड़ी वारदातों का मिला जिक्र

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने अलीगढ़ के एक कार शोरूम और गाजियाबाद में सड़क किनारे खड़े ट्रकों की रेकी कर भी जानकारी भेजी थी। इसके अलावा उनके पास से बरामद 24 पर्चों में देशविरोधी संदेश और आगे और बड़ी वारदातों की धमकी का जिक्र मिला है। एटीएस के अनुसार आरोपी एक व्हाट्सएप ग्रुप “मुस्लिम आर्मी” से जुड़े थे, जिसमें पाकिस्तान से संचालित हैंडलर्स भी शामिल थे। एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही हैं और अन्य लिंक खंगाले जा रहे हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *