smupnews

सहारनपुर में मां ने बच्चों के साथ की आत्महत्या, घरेलू विवाद बना घातक कारण

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के बलियाखेड़ी गांव में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया और पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।

पति और ससुरालियों से पहले भी झगड़ती रही थीं

जानकारी के अनुसार, मृतका मनीता (30) की शादी 2018 में बलियाखेड़ी निवासी नीटू से हुई थी। उनके छह साल की बेटी नित्या और तीन साल का बेटा कार्तिक भी उनके साथ थे। पुलिस ने बताया कि मनीता अपने पति और ससुरालियों से पहले भी झगड़ती रही थीं और इस बार भी मामूली विवाद के बाद तनाव बढ़ गया।घटना वाले दिन सुबह मनीता छत पर बने शौचालय का इस्तेमाल करना चाहती थी। उसी समय जेठानी का परिवार वहां मौजूद था और दोनों पक्षों में कहासुनी हुई।

मनीता के भाई जसबीर ने पुलिस को तहरीर दी

विवाद के बाद मनीता मायके जाने के लिए घर से निकली। लेकिन शाम तक वह और उसके दोनों बच्चे गांव के बाहर जाहरवीर म्हाड़ी स्थल के पास बेसुध हालत में पाए गए। उनके पास ज़हरीले पदार्थ का खाली पैकेट मिला।मायके पक्ष के अनुसार, ससुराल वालों ने मनीता और उसके बच्चों को जहर दिया। मनीता के भाई जसबीर ने पुलिस को तहरीर दी और कहा कि बहन को ससुराल में लगातार प्रताड़ित किया जाता था। उसी दिन भी उनके परिवार में मारपीट हुई और उसे घर से निकाल दिया गया। जसबीर के बयान के आधार पर पुलिस ने पति, ससुर, जेठ और जेठानी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।

साक्ष्यों के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि महिला ने बच्चों को पहले जहर दिया और उसके बाद खुद भी जहर खा लिया। पोस्टमार्टम और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पड़ोसियों और ग्रामीणों के अनुसार शादी के बाद से ही महिला का ससुराल पक्ष के साथ तनाव रहता था और यह घटना उस लंबित तनाव का दुखद परिणाम है। पूरे गांव में इस घटना से सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग सुरक्षा व पारिवारिक कलह के खतरों को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

यह भी पढ़े : माघ मेला : मकर संक्रांति पर प्रयागराज में आस्था का महासंगम, 1.03 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

यह भी पढ़े : 2027 में बिना गठबंधन मैदान में उतरेगी बसपा, मायावती का ऐलान-अपने दम पर बनेगी सरकार

यह भी पढ़े : छत पर खून का तांडव, मां-पत्नी की बेरहमी से हत्या, गांव वालों के सामने फेंकता रहा मांस के टुकड़े

यह भी पढ़े : प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत से बढ़ी सियासी हलचल, कटियार की दावेदारी ने बढ़ाया नेतृत्व का धर्मसंकट

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *