smupnews
  • उप्र न्यूज़
  • देश प्रदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य

Type and hit Enter to search

उप्र न्यूज़देश प्रदेश

छत पर खून का तांडव, मां-पत्नी की बेरहमी से हत्या, गांव वालों के सामने फेंकता रहा मांस के टुकड़े

Meenakshi
जनवरी 13, 2026 3 Mins Read
0 Comments

कुशीनगर । यूपी के कुशीनगर के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के परसा गांव में सोमवार सुबह जो मंजर सामने आया, उसने पूरे गांव ही नहीं बल्कि जिले के रोंगटे खड़े कर दिए। नशे में धुत 30 वर्षीय सिकंदर ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपनी ही मां रूना देवी और पत्नी प्रियंका की सिर कूंचकर निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी घंटों तक छत पर बैठा तांडव मचाता रहा। ग्रामीणों का दावा है कि वह शवों से मांस नोचकर खा रहा था और बीच-बीच में नीचे सड़क पर मांस के टुकड़े फेंक रहा था, हालांकि पुलिस इस दावे से इनकार कर रही है।

शराब पीने को लेकर पत्नी ने किया विरोध

सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे रोज की तरह मां और पत्नी घर की छत पर अलाव ताप रही थीं। तभी नशे की हालत में सिकंदर वहां पहुंचा। शराब पीने को लेकर पत्नी प्रियंका ने विरोध किया तो कहासुनी शुरू हो गई। गुस्से से आग-बबूला सिकंदर ने छत पर पड़ा पत्थर उठाया और पीछे से पत्नी के सिर पर जोरदार वार कर दिया। मां रूना देवी बहू को बचाने दौड़ीं तो उनके सिर पर भी पत्थर से हमला कर दिया। दोनों अचेत हुईं तो उसने बेरहमी से सिर कूंच दिया।

छत पर बैठकर खाता रहा मांस और फेंकता रहा टुकडा

करीब डेढ़ घंटे तक छत पर खून का यह खेल चलता रहा और किसी को भनक तक नहीं लगी। सुबह करीब 9:30 बजे अचानक छत से सड़क पर मांस का टुकड़ा गिरा। राहगीर और ग्रामीण चौंक गए। उन्होंने घर के अंदर आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। कुछ युवक जब छत पर चढ़ने लगे तो सिकंदर ने ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। ग्रामीणों के मुताबिक वह भावशून्य चेहरे के साथ छत पर बैठा मांस के टुकड़े खा रहा था और नीचे फेंक रहा था।

दो घंटे की मशक्कत और ग्रामीणों की मदद से आरोपी को पकड़ा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की मशक्कत और ग्रामीणों की मदद से आरोपी को काबू में किया गया। उसके दोनों हाथ खून से सने थे और चेहरे पर जरा भी पछतावा नहीं दिख रहा था। पुलिस जब उसे थाने ले जाने लगी तो वह पुलिसकर्मियों पर थूकता रहा, लेकिन दरवाजे पर खड़े गांव वालों से नजरें चुराता रहा। हत्या में इस्तेमाल पत्थर को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

शादी के चार साल बाद भी संतान न होने को लेकर घर में था तनाव

ग्रामीणों के मुताबिक सिकंदर लंबे समय से नशे का आदी था। शादी के चार साल बाद भी संतान न होने को लेकर घर में तनाव रहता था। रोजगार न होने और जिम्मेदारियों से भागने की उसकी आदत से मां और पत्नी दोनों परेशान थीं। मां बहू की गोद भरने के लिए झाड़-फूंक और मंदिरों के चक्कर काटती थी, लेकिन हालात नहीं बदले।

बहन की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज

एसपी कुशीनगर केशव कुमार ने बताया कि आरोपी की बहन की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि घटना पारिवारिक विवाद और नशे के चलते हुई, जबकि गांव में फैली दहशत और लोगों की आंखों देखी कहानी इस वारदात को और भी खौफनाक बना रही है।

यह भी पढ़े : कपसाड़ कांड में रातों-रात बड़ा उलटफेर: हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, अपहृत बेटी रुड़की से बरामद

यह भी पढ़े : कोरोना की आड़ में ‘धर्म का सौदा’! बंद स्कूल बना धर्मांतरण का अड्डा, विदेशी फंडिंग का शक

यह भी पढ़े : यूपी पुलिस भर्ती 2025: होमगार्ड अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट

यह भी पढ़े : यूपी पुलिस में महिला शक्ति का बोलबाला: 2017 से 4 गुना बढ़ी संख्या, 50 हजार के पार

Tags:

#Brutal killing#Domestic dispute#Hindi News#intoxicated youth#Kushinagar crime#lucknow news#mother wife murder#national news#Police action#sensational crime#Shocking Incident#UP double murder#Uttar Pradesh News

No Comment! Be the first one.

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent Posts

  • बेनियाबाग हरिजन बस्ती में सो रहे अधेड़ की गोली मारकर हत्या, बेटे के पास ही लेटा था
  • अमावस्या पर चित्रकूट जा रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन से भिड़ी बाइक
  • श्रीराम मंदिर चंदा गबन मामला: रकम बरामद, संदिग्ध भी पकड़े गए, फिर एफआईआर क्यों नहीं, उठ रहे बड़े सवाल
  • 107 दिन की जंग के बाद शांति की राह! अमेरिका-ईरान समझौते से खुल सकता है होर्मुज, भारत को कितनी राहत?
  • पूर्व विधायक के बेटे ने पत्नी को गोली मार खुद भी दी जान

Recent Comments

कोई टिप्पणी नही है।

All Right Reserved!