smupnews
  • उप्र न्यूज़
  • देश प्रदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य

Type and hit Enter to search

उप्र न्यूज़देश प्रदेश

यूपी पुलिस में महिला शक्ति का बोलबाला: 2017 से 4 गुना बढ़ी संख्या, 50 हजार के पार

Meenakshi
जनवरी 9, 2026 2 Mins Read
0 Comments

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । उत्तर प्रदेश पुलिस में महिलाओं की ताकत लगातार बढ़ रही है और यह आंकड़ा अब देश में सबसे अधिक होने वाला है। वर्ष 2017 में प्रदेश पुलिस में करीब 10,000 महिला पुलिसकर्मी थीं, जो अब बढ़कर 44,000 हो गई हैं।

जल्द ही आने वाली भर्ती में भी महिलाओं का दबदबा

इस वर्ष 32,679 सिपाहियों की सीधी भर्ती में लगभग 4,500 महिलाएं सिपाही पद पर चुनी जाएंगी।करीब 1,000 महिलाओं का चयन उपनिरीक्षक पदों पर होगा।इस वर्ष के अंत तक प्रदेश पुलिस में कुल महिला कर्मियों की संख्या 50,000 से अधिक होने की संभावना है।बीते वर्ष 60,244 सिपाहियों की भर्ती में भी 12,000 से अधिक महिलाओं ने सफलता पाई थी।

सीधी भर्ती में पदों का विवरण

नागरिक पुलिस में 2,000+ और पीएसी में 2,282 महिला सिपाहियों की भर्ती होगी।

उपनिरीक्षक पदों पर 850 नागरिक पुलिस और 108 पीएसी महिला वाहिनी प्लाटून कमांडर की भर्ती।

महिला जेल वार्डर के 108 पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया चल रही है।

होमगार्ड में 42,000 पदों पर भर्ती में महिलाओं को 20% हिस्सेदारी मिलेगी।

महिला पुलिस की तुलना: देशभर में स्थिति

यदि राज्यों की महिला पुलिस हिस्सेदारी की बात करें तो लद्दाख पहले स्थान पर है (28.3%), इसके बाद आंध्र प्रदेश (21.7%), चंडीगढ़ (21.6%) और बिहार (21.2%) हैं।वहीं सबसे कम हिस्सेदारी वाले राज्यों में जम्मू-कश्मीर (3.2%), त्रिपुरा (5.29%) और मेघालय (5.9%) शामिल हैं।उत्तर प्रदेश पुलिस में महिलाओं की बढ़ती हिस्सेदारी यह साबित करती है कि अब पुलिस बल में महिला शक्ति के कदम मजबूत हो रहे हैं और आने वाले समय में यह देश में सबसे बड़ी महिला पुलिस ताकत के रूप में उभरने वाली है।

यह भी पढ़े : केजीएमयू में महिला रेजिडेंट डॉक्टर से जुड़े मामले में जांच तेज, आरोपी के ठिकानों पर कुर्की की कार्रवाई

यह भी पढ़े : आदिवासी राजनीति की बुलंद आवाज खामोश, दुद्धी विधायक विजय सिंह गोंड का SGPGI में निधन

यह भी पढ़े : 20 IPS अफसरों के तबादले ,लखनऊ कमिश्नरेट से अमित वर्मा हटे, अपर्णा बनीं संयुक्त पुलिस आयुक्त

यह भी पढ़े : यूपी 2026 अंतिम मतदाता सूची: 1.04 करोड़ मतदाताओं को नोटिस, नाम जांचने और सुधारने के तरीके

Tags:

# Women in Indian Police# Women Sub-Inspectors#Female Constables in UP#Female Police Officers#Hindi News#Home Guard Women Quota#lucknow news#national news#PAC Women Recruitment#UP Police 2026 Recruitment#UP Police Women Recruitment#Uttar Pradesh News#Women Empowerment in Police

No Comment! Be the first one.

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent Posts

  • बेनियाबाग हरिजन बस्ती में सो रहे अधेड़ की गोली मारकर हत्या, बेटे के पास ही लेटा था
  • अमावस्या पर चित्रकूट जा रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन से भिड़ी बाइक
  • श्रीराम मंदिर चंदा गबन मामला: रकम बरामद, संदिग्ध भी पकड़े गए, फिर एफआईआर क्यों नहीं, उठ रहे बड़े सवाल
  • 107 दिन की जंग के बाद शांति की राह! अमेरिका-ईरान समझौते से खुल सकता है होर्मुज, भारत को कितनी राहत?
  • पूर्व विधायक के बेटे ने पत्नी को गोली मार खुद भी दी जान

Recent Comments

कोई टिप्पणी नही है।

All Right Reserved!