smupnews
  • उप्र न्यूज़
  • देश प्रदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य

Type and hit Enter to search

उप्र न्यूज़देश प्रदेशराजनीति

आदिवासी राजनीति की बुलंद आवाज खामोश, दुद्धी विधायक विजय सिंह गोंड का SGPGI में निधन

Meenakshi
जनवरी 8, 2026 2 Mins Read
0 Comments

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दुद्धी विधानसभा सीट से विधायक विजय सिंह गोंड का लखनऊ स्थित संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और दोनों किडनियों के खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन की आधिकारिक पुष्टि विधानसभा अध्यक्ष अवधनारायण यादव ने की है।

सोनभद्र जनपद सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर

विजय सिंह गोंड के निधन की खबर मिलते ही सोनभद्र जनपद सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। राजनीतिक गलियारों से लेकर आदिवासी समाज तक गहरा दुख व्याप्त है। समर्थकों, कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों ने उनके निधन को आदिवासी राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

वनवासी और अनुसूचित जनजाति समुदाय के लिए किया संघर्ष

आदिवासी समाज के ‘पितामह’ माने जाने वाले विजय सिंह गोंड ने दशकों तक वनवासी और अनुसूचित जनजाति समुदाय के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। दुद्धी और ओबरा विधानसभा क्षेत्रों को अनुसूचित जनजाति आरक्षित घोषित कराने के लिए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट तक लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी। सदन में उनकी पहचान एक मुखर और जमीनी नेता के रूप में रही, जिन्होंने आदिवासी मुद्दों को बार-बार मजबूती से उठाया।

1979 में कांग्रेस के टिकट पर पहली बार विधानसभा चुनाव जीते

उनका राजनीतिक सफर बेहद साधारण शुरुआत से शुरू हुआ। वनवासी सेवा आश्रम में मात्र 200 रुपये मासिक मानदेय पर कार्य करते हुए उन्होंने वर्ष 1979 में कांग्रेस के टिकट पर पहली बार विधानसभा चुनाव जीतकर राजनीति में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वर्ष 1989 में उन्होंने अपने राजनीतिक गुरु रामप्यारे पनिका को पराजित कर आदिवासी राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ा।

विजय सिंह गोंड आठ बार विधानसभा के सदस्य रहे

विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े रहते हुए विजय सिंह गोंड आठ बार विधानसभा के सदस्य रहे और प्रदेश की राजनीति में आदिवासी समाज को एक सशक्त पहचान दिलाई। उन्होंने हमेशा शिक्षा, स्वास्थ्य, वनाधिकार और विस्थापन जैसे मुद्दों को प्राथमिकता दी।उनके निधन पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने शोक व्यक्त किया है। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके पैतृक क्षेत्र की ओर रवाना हो रहे हैं। विजय सिंह गोंड का जाना आदिवासी समाज की एक मजबूत आवाज के खामोश होने जैसा माना जा रहा है।

यह भी पढ़े : 20 IPS अफसरों के तबादले ,लखनऊ कमिश्नरेट से अमित वर्मा हटे, अपर्णा बनीं संयुक्त पुलिस आयुक्त

यह भी पढ़े : यूपी 2026 अंतिम मतदाता सूची: 1.04 करोड़ मतदाताओं को नोटिस, नाम जांचने और सुधारने के तरीके

यह भी पढ़े : मौलाना तौकीर रजा के बेटे की कार रोडवेज बस से भिड़ी, ड्रग्स मिलने से हड़कंप

यह भी पढ़े : ओवरलोड ट्रक रिश्वत मामला: लखनऊ, रायबरेली और फतेहपुर के एआरटीओ निलंबित

Tags:

#Adiwasi leader Vijay Singh Gond#Duddhi MLA Vijay Singh Gond#Hindi News#Samajwadi Party MLA#SGPGI Lucknow news#Sonbhadra political news#SP MLA death news#UP tribal leader death#Uttar Pradesh News#Vijay Singh Gond deathUttar Pradesh News

No Comment! Be the first one.

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent Posts

  • बेनियाबाग हरिजन बस्ती में सो रहे अधेड़ की गोली मारकर हत्या, बेटे के पास ही लेटा था
  • अमावस्या पर चित्रकूट जा रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन से भिड़ी बाइक
  • श्रीराम मंदिर चंदा गबन मामला: रकम बरामद, संदिग्ध भी पकड़े गए, फिर एफआईआर क्यों नहीं, उठ रहे बड़े सवाल
  • 107 दिन की जंग के बाद शांति की राह! अमेरिका-ईरान समझौते से खुल सकता है होर्मुज, भारत को कितनी राहत?
  • पूर्व विधायक के बेटे ने पत्नी को गोली मार खुद भी दी जान

Recent Comments

कोई टिप्पणी नही है।

All Right Reserved!