होमदेश प्रदेशतीन में से चार राज्यों से बीजेपी की सरकार, एमपी-राजस्थान व छत्तीसगढ़...

तीन में से चार राज्यों से बीजेपी की सरकार, एमपी-राजस्थान व छत्तीसगढ़ से आ रही खुशखबरी

एसएमयूपीन्यूज,ब्यूरो। आज चार राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जा रहे हैं। चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने कमाल का प्रदर्शन किया है। रुझानों में तीन राज्यों में बीजेपी को बहुमत मिलता दिख रहा है। एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पार्टी बहुमत हासिल कर ली है। वहीं, तेलंगाना में कांग्रेस को बहुमत मिला है।

चार राज्यों के रुझान लगभग-लगभग वैसी ही तस्वीर पेश कर रहे हैं, जिसका अनुमान एग्जिट पोल्स और राजनीतिक विश्लेषकों ने लगाया था। सबसे पहले बात मध्य प्रदेश की। सुबह आठ बजे जब मतगणना की शुरुआत हुई तो भाजपा के मुकाबले कांग्रेस एक सीट से आगे थी, लेकिन सुबह साढ़े नौ बजे तक यहां तस्वीर पलट गई और भाजपा बहुमत के आंकड़े को पार कर गई। राजस्थान में भी ऐसा ही था।

कांग्रेस ने शुरुआत तो बढ़त के साथ की, लेकिन मतगणना शुरू होने के 15 मिनट बाद ही वह भाजपा से पिछड़ गई। डेढ़ घंटे बाद कांग्रेस के मुकाबले भाजपा तकरीबन 20 सीटों से आगे हो गई। छत्तीसगढ़ में शुरुआती नब्बे मिनट के रुझानों में कांग्रेस भाजपा से आगे रही, लेकिन 91वें मिनट से मामला बराबरी पर आ गया। उधर, तेलंगाना में बीआरएस शुरुआत से ही पीछे रही और कांग्रेस मजबूती के साथ बहुमत के आंकड़ों से आगे निकल गई।

कौन कितनी सीटों पर आगे

राजस्थान: बीजेपी- 114, कांग्रेस 68

मध्य प्रदेश: बीजेपी- 155, कांग्रेस 68

छत्तीसगढ़: बीजेपी-48, कांग्रेस 38

तेलंगाना: बीआरएस-37, कांग्रेस-59 और बीजेपी-9

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments