होम उप्र न्यूज़ करवा चौथ पर चांद का इंतजार बना आखिरी सफर, आरती की मौत

करवा चौथ पर चांद का इंतजार बना आखिरी सफर, आरती की मौत

0
22

हमीरपुर में छत से गिरकर 27 वर्षीय महिला की मौत, पति और मासूम बेटी का रो-रोकर बुरा हाल; करवा चौथ की खुशियां मातम में बदलीं

हमीरपुर। जिस चांद को देखकर आरती अपने पति की लंबी उम्र की कामना करना चाहती थी, उसी चांद के इंतजार में उसकी जिंदगी का सफर थम गया। करवा चौथ की शाम आसमान में बादल छाए थे और चांद दिखाई नहीं दे रहा था। चांद के दीदार की उम्मीद में आरती छत पर पहुंची, लेकिन कुछ ही पलों में खुशियों से भरा घर मातम में डूब गया। छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुई आरती को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां की मौत से उसकी मासूम बेटी सदमे में है।

दिल दहला देने वाली यह घटना हमीरपुर जिले के ललपुरा थाना क्षेत्र के रूरीपारा गांव की है। गांव निवासी 27 वर्षीय आरती पत्नी नितेश कुमार द्विवेदी ने गुरुवार को करवा चौथ का व्रत रखा था। शाम को उसने अपनी सास और देवरानी के साथ विधि-विधान से पूजा की। परिवार में त्योहार की खुशियां थीं और आरती को चांद निकलने का इंतजार था, ताकि वह उसके दर्शन कर व्रत पूरा कर सके।

लेकिन आसमान में बादल छाए रहने के कारण चांद नजर नहीं आया। इसके बाद आरती चांद देखने के लिए मकान की छत पर चली गई। इसी दौरान वह अचानक नीचे गिर पड़ी। हादसे की जानकारी मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने जांच के बाद आरती को मृत घोषित कर दिया।

मां को खोकर बिलख रही मासूम बेटी

आरती की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पति नितेश कुमार द्विवेदी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सबसे दर्दनाक स्थिति उसकी मासूम बेटी की है, जो मां को खोने के सदमे में है। जिस घर में करवा चौथ की पूजा और त्योहार की तैयारी थी, वहां अब मातम पसरा हुआ है।

सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस में रखवा दिया। ललपुरा थाना प्रभारी राकेश सरोज ने बताया कि शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़े : बकरे की लाश जलाकर खुद को मुर्दा घोषित कराया, पत्नी ने की तेरहवीं; 18 महीने बाद पुलिस ने दबोचा

यह भी पढ़े : नकली पोस्टर से विपक्षी एकता नहीं तोड़ पाएगी भाजपा: अखिलेश\

यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी

यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर