होम उप्र न्यूज़ नवाचार महोत्सव में शिक्षकों ने दिखाई रचनात्मकता, तीन वर्गों में चुने गए...

नवाचार महोत्सव में शिक्षकों ने दिखाई रचनात्मकता, तीन वर्गों में चुने गए विजेता

0
13

बलिया के पकवाइनार स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में दो दिवसीय आयोजन संपन्न, शिक्षकों और डीएलएड प्रशिक्षुओं ने प्रस्तुत किए शिक्षण के नए तरीके

संजीव सिंह बलिया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, पकवाइनार, बलिया में दो दिवसीय नवाचार महोत्सव का भव्य एवं सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य सुनील कुमार ने किया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्राचार्य, मथुरा पीजी कॉलेज, रसड़ा, बलिया श्री धर्मात्मा नंद उपस्थित रहे।

महोत्सव में जनपद बलिया के विभिन्न शिक्षा क्षेत्रों से आए शिक्षकों तथा डी.एल.एड. प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने अपने शिक्षण नवाचार, गतिविधि आधारित शिक्षण विधियाँ, टीएलएम, डिजिटल एवं तकनीकी संसाधन तथा रचनात्मक शैक्षिक गतिविधियों का आकर्षक प्रदर्शन किया।

अतिथियों ने दिए मार्गदर्शन

मुख्य अतिथि धर्मात्मा नंद ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए शिक्षकों को निरंतर नवीन प्रयोग और रचनात्मक गतिविधियाँ अपनानी चाहिए। उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य सुनील कुमार ने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि नवाचार महोत्सव शिक्षकों एवं भावी शिक्षकों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा, शैक्षिक दक्षता और नवीन विचारों को प्रस्तुत करने का उत्कृष्ट मंच प्रदान करता है।

वरिष्ठ प्रवक्ता धर्मेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि शिक्षण प्रक्रिया को प्रभावशाली बनाने के लिए शिक्षकों को समयानुकूल नवीन शिक्षण विधियों एवं गतिविधियों का उपयोग करना चाहिए।

विजेताओं को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम प्रभारी श्री राम प्रकाश ने आयोजन के सफल संचालन एवं समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, निर्णायक मंडल के सदस्यों, अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। माध्यमिक स्तर पर श्री रजनीश कुमार दीक्षित, उच्च प्राथमिक स्तर पर निवेदिता अग्रवाल तथा प्राथमिक स्तर पर नाजिद जमाल को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

अन्य विजेताओं में रामविलास सिंह, श्वेता गुप्ता, मोनिका शर्मा, अनुरानी सिंह, आशा सिंह, अनीश कुमार, संध्या वर्मा और प्रियांशु कुमार को सम्मानित किया गया।निर्णायक मंडल में किरन सिंह, जानू राम तथा पवन कुमार ने सभी प्रतिभागियों के नवाचारों का निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से मूल्यांकन किया।

सफल रहा आयोजन

इस अवसर पर डायट के प्रवक्ता देवेंद्र कुमार सिंह, डॉ. मृत्युंजय सिंह, रवि रंजन खरे सहित संस्थान के अन्य प्रवक्ता, लिपिकीय स्टाफ एवं डी.एल.एड. प्रशिक्षुओं की गरिमामय उपस्थिति रही। तकनीकी सहयोग के लिए अवधेश एवं राजेश का विशेष योगदान रहा।पूरा कार्यक्रम अनुशासन, आपसी सहयोग और शैक्षिक गरिमा के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

यह भी पढ़े : बकरे की लाश जलाकर खुद को मुर्दा घोषित कराया, पत्नी ने की तेरहवीं; 18 महीने बाद पुलिस ने दबोचा

यह भी पढ़े : नकली पोस्टर से विपक्षी एकता नहीं तोड़ पाएगी भाजपा: अखिलेश

यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी