उप्र न्यूज़देश प्रदेशराजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अयोध्या में आगमन आज

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अयोध्या दौरा आज । इस अवसर पर प्रधानमंत्री आज अयोध्या को बड़ी सौगात देंगे । इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे अयोध्या और अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे । साथ ही साथ प्रधानमंत्री श्री मोदी अयोध्या से वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे ।

अयोध्या में प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर बंद हुआ यातायात

प्रधानमंत्री अयोध्या में आज महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 16 किलोमीटर का रोड शो करेंगे । इस दौरान जगह-जगह पर अयोध्या में संत समाज के साथ वैदिक ब्राह्मण करेंगे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुष्प वर्षा । प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पूर्ण रूप से यातायात बन्द किया गया है और राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बंद किया गया है । अयोध्या धाम में भी पैदल चलने पर भी पाबंदी है और प्रशासन सख्त सुरक्षा को लेकर सड़क के दोनों तरफ बैरिकेड किए गए है ।

अयोध्या में 15700 करोड़ की 46 विकास योजनाओं का करेंगे लोकार्पण

बताया जाता है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी आज अयोध्या में 15700 करोड़ की 46 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे । बताया जाता है कि केवल अयोध्या और आसपास के क्षेत्र के लिए 11,100 करोड रुपए की परियोजना की सौगात देंगे । इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गए है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button