उप्र न्यूज़देश प्रदेश

यूपी में बढ़ेगी गर्मी, 9 जून से लू चलने की संभावना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से मौसम में जारी उतार-चढ़ाव और कहीं-कहीं हुई हल्की बारिश के बाद अब एक बार फिर भीषण गर्मी लौटने जा रही है। मौसम विभाग ने प्रदेशवासियों को आगामी दिनों के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जबकि 9 जून से 11 जून के बीच कई जिलों में लू चलने की प्रबल संभावना है।

फिर से भीषण गर्मी का करने पड़ेगा सामना

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार रविवार से प्रदेश में तापमान धीरे-धीरे बढ़ना शुरू होगा। मौसम शुष्क रहने के कारण तेज धूप और गर्म हवाओं का असर लगातार बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि अगले कुछ दिनों में लोगों को फिर से भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों में बढ़ी तपिश

शनिवार को प्रदेश के बुंदेलखंड और दक्षिणी हिस्सों में तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिला और लोग घरों में रहने को मजबूर रहे। दूसरी ओर पूर्वांचल और तराई क्षेत्र के कुछ जिलों में सुबह बादलों की आवाजाही और तेज हवाओं का असर देखा गया, लेकिन इससे तापमान में कोई विशेष राहत नहीं मिली।

झांसी रहा सबसे गर्म शहर

शनिवार को झांसी प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी अधिक रहा। इसके अलावा कई अन्य जिलों में भी पारा 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया।

प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान इस प्रकार रहा—

झांसी – 45.2 डिग्री सेल्सियस

बांदा – 42.2 डिग्री सेल्सियस

उरई – 41.4 डिग्री सेल्सियस

फतेहपुर – 41.4 डिग्री सेल्सियस

वाराणसी – 41.2 डिग्री सेल्सियस

इन जिलों में दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित रहा।

9 से 11 जून तक लू चलने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 9 जून से 11 जून के बीच प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लू चल सकती है। विशेष रूप से बुंदेलखंड, मध्य उत्तर प्रदेश और दक्षिणी जिलों में इसका असर अधिक रहने की संभावना है। दिन के समय तापमान तेजी से बढ़ने के साथ गर्म हवाएं चलेंगी, जिससे लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह

भीषण गर्मी और लू को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप में निकलते समय सिर को ढंकने की सलाह भी दी गई है। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

किसानों और आमजन पर पड़ेगा असर

तापमान में बढ़ोतरी का असर केवल आम जनजीवन ही नहीं बल्कि खेती-किसानी पर भी पड़ सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि लंबे समय तक शुष्क मौसम और बढ़ती गर्मी से खेतों में नमी कम हो सकती है, जिससे खरीफ फसलों की तैयारी प्रभावित हो सकती है।

प्रदेश में बारिश की कोई बड़ी संभावना नहीं

मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल प्रदेश में बारिश की कोई बड़ी संभावना नहीं है और आने वाले दिनों में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों को मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों और सलाहों का पालन करने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़े : आर प्रज्ञानंद ने रचा इतिहास, नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बने

यह भी पढ़े : दिल्ली में मौत का तांडव, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 21 जिंदगियां राख

यह भी पढ़े : “आंखों के सामने ढह गया पुल, साथियों की चीखें आज भी कानों में गूंज रही हैं”, हमीरपुर हादसे के बचे मजदूरों ने सुनाई खौफनाक रात की कहानी

यह भी पढ़े : यूपी में स्मार्ट मीटर पर बड़ा फैसला, उपभोक्ता खुद तय करेंगे प्रीपेड या पोस्टपेड मीटर

यह भी पढ़े : “SIR पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर: चुनाव आयोग को मिला मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का पूरा अधिकार”

यह भी पढ़े : रास्ते में छिन गई एक जिंदगी: हादसे के बाद सड़क पर तड़पती रही मीरा देवी, कट गया हाथ और मौत ने छीन ली सांसें

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button