होमउप्र न्यूज़75 लाख की लूट का खुलासा: होटल ड्राइवर ने रची साजिश, 5...

75 लाख की लूट का खुलासा: होटल ड्राइवर ने रची साजिश, 5 शातिर गिरफ्तार, 45 लाख बरामद

लखनऊ । राजधानी के पूर्वी जोन के थाना विभूतिखण्ड क्षेत्र में हुई 75 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। क्राइम टीम, क्राइम/सर्विलांस (पूर्वी) और थाना विभूतिखण्ड की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 5 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है।

स्कॉर्पियो सवारों ने उन्हें धक्का देकर कैश से भरा बैग लूट लिया

पुलिस के अनुसार, 5 अप्रैल 2026 को गुजरात निवासी निकुल सिंह जडेजा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर कैश से भरा बैग लूट लिया। इस पर थाना विभूतिखण्ड में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और रूट मैप तैयार किया। मुखबिर की सूचना पर 10 अप्रैल को कठौता झील के पास लखनऊ पब्लिक कॉलेज के नजदीक से 5 आरोपियों को दबोच लिया गया। इनके कब्जे से 45 लाख रुपये नगद और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की काली स्कॉर्पियो बरामद की गई।

लूट की साजिश कैसे बनी?

जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि होटल का ड्राइवर राहुल यादव ही इस लूट का मास्टरमाइंड निकला। वह वर्षों से होटल का पैसा कलेक्ट करता था और रकम देखकर उसके मन में लालच आ गया।

उसने यह जानकारी अपने चचेरे भाई आकाश यादव को दी, जिसने अपने दोस्त सलमान और अन्य अपराधियों के साथ मिलकर पूरी लूट की साजिश रच डाली। जैसे ही पीड़ित होटल से कैश लेकर निकला, पहले से घात लगाए बदमाशों ने धक्का देकर बैग छीन लिया और फरार हो गए।

गिरफ्तार अभियुक्त

अतुल कुमार रावत (32 वर्ष)

विशाल सिंह (25 वर्ष)

राहुल यादव (26 वर्ष) – मुख्य साजिशकर्ता

आकाश यादव (26 वर्ष)

अमित कुमार गुप्ता (26 वर्ष)

बरामदगी

₹45 लाख नगद (500-500 की गड्डियों में)

बिना नंबर प्लेट की काली स्कॉर्पियो

कार्रवाई

मामले में धारा 309(4)/317(2)/317(5)/61(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।इस पूरी वारदात में अंदरूनी साजिश सामने आई है, जहां भरोसेमंद ड्राइवर ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments