उप्र न्यूज़देश प्रदेशराजनीति

रायबरेली दौरे पर राहुल गांधी: गांव चौपाल और जनता से सीधा करेंगे संवाद

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।  सांसद राहुल गांधी 19 जनवरी को रायबरेली पहुंचेंगे और दो दिवसीय दौरे के दौरान कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। यह उनके रायबरेली से चुनाव जीतने के बाद पहला मौका होगा, जब वह सीधे गांव जाकर जनता के बीच चौपाल लगाकर उनकी समस्याओं और कुशलक्षेम का हाल जानेंगे।

राहुल गांधी रात 9:15 बजे भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचेंगे

दौरे के पहले दिन, राहुल गांधी रात 9:15 बजे भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। 20 जनवरी को सुबह नौ बजे से दस बजे तक वह गेस्ट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे और पंचायत चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करेंगे। इसके बाद सांसद निधि के तहत विकास कार्यों का उद्घाटन किया जाएगा।

राहुल गांधी राजकीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे

दोपहर 11:45 से 12 बजे तक राहुल गांधी राजकीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद पालिकाध्यक्ष शत्रोहन सोनकर के घर का दौरा और फिर रोहनिया ब्लॉक के उमरन गांव में चौपाल आयोजित की जाएगी। चौपाल में ग्रामीणों के मुद्दों और मनरेगा से जुड़ी तैयारियों पर भी चर्चा होगी।

सीआरपीएफ टीम ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया

सुरक्षा के लिए दिल्ली से आई सीआरपीएफ टीम ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। सीओ सदर अरुण कुमार नौहवार और सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार ने बताया कि राहुल गांधी के दौरे के दौरान सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है।विशेषज्ञों का मानना है कि यह दौरा सिर्फ औपचारिक मुलाकात नहीं, बल्कि सीधे जनता से संवाद और पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा का महत्वपूर्ण अवसर है। राहुल गांधी 21 जनवरी की सुबह दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

यह भी पढ़े : छत पर खून का तांडव, मां-पत्नी की बेरहमी से हत्या, गांव वालों के सामने फेंकता रहा मांस के टुकड़े

यह भी पढ़े : प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत से बढ़ी सियासी हलचल, कटियार की दावेदारी ने बढ़ाया नेतृत्व का धर्मसंकट

यह भी पढ़े : 2027 में बिना गठबंधन मैदान में उतरेगी बसपा, मायावती का ऐलान-अपने दम पर बनेगी सरकार

यह भी पढ़े : माघ मेला : मकर संक्रांति पर प्रयागराज में आस्था का महासंगम, 1.03 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button