उप्र न्यूज़राजनीति

खिचड़ी भोज आपसी भाईचारा को मजबूत करता है : सांसद राजेश वर्मा

भाजपा नगर मण्डल दो के कार्यकर्ताओं द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर जनपद सीतापुर नगर के तरीनपुर स्थित ताड़कनाथ मंदिर परिसर में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। भोज के प्रारम्भ में मंदिर परिसर में भगवान बजरंगबली को भोग लगाया गया। इस दौरान संसद राजेश वर्मा ने कहा कि सामूहिक समरसता खिचड़ी भोज आपसी भाईचारा को मजबूत करता है, ऐसे आयोजन की मिलजुल कर करना चाहिए।

जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने कहा कि भारत की पुरातन संस्कृति इस बात का घोतक रही है कि सब साथ साथ गंगा में नहाना और मिल बांट कर खाना। जिससे आत्मीयता एक दूसरे के प्रति बढ़ती है। अंत में सभी ने एक दूसरे को मकर सक्रांति की बधाई देते हुए तिल का लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कर तहरी का भी स्वाद चखा। इस दौरान सांसद राजेश बर्मा ,सेवता विधायक ज्ञान तिवारी , जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, जिला महामंत्री विश्राम सागर राठौर, रोहित सिंह, नैमिष रत्न तिवारी, जया सिंह, सचिन मिश्र, दिनेश शर्मा, पूनम मिश्र,अनीत मिश्र, आकाश राय, गोदावरी मिश्र, राकेश त्रिपाठी, उमाकांत मिश्र, रमाकांत मिश्र, ललित श्रीवास्तव ,महेश शर्मा, अजय गुप्ता, राहुल जयसवाल, सत्य प्रकाश मिश्रा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button