प्रयागराज । प्रयागराज के गऊघाट क्षेत्र में रेलवे भूमि पर बसी गरीब बस्तियों को हटाने की कार्रवाई को लेकर भाकपा (माले) ने कड़ा विरोध जताया है। पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने मौके का दौरा कर बुलडोजर कार्रवाई और पुलिस बल के इस्तेमाल की निंदा की।

बुलडोजर चलाकर बस्तियों को उजाड़ा गया

प्रतिनिधिमंडल में सुनील मौर्य, मनीष कुमार और आरवाईए की प्रदेश उपाध्यक्ष राधा शामिल रहीं। नेताओं ने आरोप लगाया कि देर रात बुलडोजर चलाकर बस्तियों को उजाड़ा गया और पुलिस द्वारा बल प्रयोग किया गया, जिसमें महिलाओं के साथ भी अभद्रता और लाठीचार्ज की शिकायतें सामने आई हैं।भाकपा (माले) नेताओं ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने और पुनर्वास की मांग को लेकर आंदोलन चलाने की घोषणा की। उनका कहना है कि गरीबों को उजाड़ने से पहले उनके रहने की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।

सरकार विकास के नाम पर गरीबों को बेघर कर रही

सुनील मौर्य ने कहा कि सरकार विकास के नाम पर गरीबों को बेघर कर रही है और बिना वैकल्पिक व्यवस्था के कार्रवाई करना उनके मूल अधिकारों का उल्लंघन है। वहीं मनीष कुमार ने इसे कानून के शासन के खिलाफ बताते हुए कहा कि आवाज उठाने वालों पर दमन किया जा रहा है।आरवाईए की प्रदेश उपाध्यक्ष राधा ने महिलाओं के साथ कथित दुर्व्यवहार की निंदा करते हुए इसे मानवाधिकारों के खिलाफ बताया और प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *