होम उप्र न्यूज़ जोन एडवाइजरी मीटिंग एवं विशाल रक्तदान शिविर की रूपरेखा तय

जोन एडवाइजरी मीटिंग एवं विशाल रक्तदान शिविर की रूपरेखा तय

0
16

जोन चेयरपर्सन आरती सक्सेना के निर्देशन में हुई बैठक; लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने साझा की भावी योजनाएं

प्रयागराज। होटल रामा कॉन्टिनेंटल में ज़ोन D 2 की जोन एडवाइजरी मीटिंग ज़ोन चेयरपर्सन आरती सक्सेना के निर्देशन में संपन्न हुई। इस अवसर पर लायन्स क्लब प्रयागराज गौरव एवं लायन्स क्लब प्रयागराज रेनबो की सक्रिय सहभागिता रही।

मीटिंग का शुभारंभ ज़ोन चेयरपर्सन आरती सक्सेना द्वारा औपचारिक परिचय एवं स्वागत उद्बोधन के साथ किया गया। तत्पश्चात सभी क्लबों के अध्यक्षों एवं सचिवों ने अपने-अपने क्लबों की अब तक की गतिविधियों, उपलब्धियों तथा आगामी लक्ष्यों की जानकारी साझा की। मुख्य वक्ता ऋषि सेठी ,इरा सेठी पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

पंकज माहेश्वरी जी ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला तथा रक्तदान से जुड़े विभिन्न भ्रमों को दूर किया। उन्होंने बताया कि यदि व्यक्ति का स्वास्थ्य नियंत्रित एवं उपयुक्त हो तो वह रक्तदान कर सकता है। रक्तदान एक महादान है, जो अनेक लोगों के जीवन को बचाने का कार्य करता है। मीडिया चेयरपर्सन लालू मित्तल ने मंडल द्वारा 27 सितंबर को आयोजित होने वाले विशाल रक्तदान शिविर में सभी क्लबों से सक्रिय सहभागिता करके कम से कम सौ यूनिट रक्तदान करवाने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में लायन दीपक अग्रवाल (रेनबो) एवं हिमांशु गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के अंत में ज़ोन चेयरपर्सन आरती सक्सेना ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया ।

यह भी पढ़े : तमिलनाडु में नवजात बच्चों को मिलेगी एक ग्राम सोने की अंगूठी

यह भी पढ़े : UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 PCS के बाद 35 IPS अफसरों के तबादले, कई कमिश्नरेट और वाहिनियों के बदले कमांडर

यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी

यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर