उप्र न्यूज़देश प्रदेश

शाइन सिटी घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, सातवीं चार्जशीट होगी दाखिल

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ।राजधानी लखनऊ से जुड़े बहुचर्चित शाइन सिटी निवेश घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) एक और चार्जशीट दाखिल करने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक इस बार चार्जशीट में कंपनी के मुखिया और मुख्य आरोपी राशिद नसीम के परिजनों के नाम भी शामिल किए जा सकते हैं। जांच में सामने आया है कि नसीम ने देशभर के लाखों निवेशकों से ठगी कर करोड़ों-अरबों रुपये एकत्र किए और फिर उन पैसों से अपने परिवारजनों के नाम पर दिल्ली, नोएडा, मुंबई समेत कई शहरों में संपत्तियां खरीदीं।

शाइन सिटी के खिलाफ अब तक छह चार्जशीट दाखिल की जा चुकी

शाइन सिटी के खिलाफ अब तक छह चार्जशीट दाखिल की जा चुकी हैं। ईडी की पड़ताल में सामने आया है कि राशिद नसीम ने देश के अलावा विदेशों में भी कई निवेश किए और खुद फरार हो गया। उसकी तलाश में इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने की तैयारी चल रही है। एजेंसी ने अब तक शाइन सिटी से जुड़ी कई संपत्तियों को फ्रीज किया है और दर्जनों बैंक खातों को सील कर चुकी है।

इस मामले में अब तक कुल 543 एफआईआर दर्ज हो चुकी

इस मामले में अब तक कुल 543 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं, जो कि किसी भी रियल एस्टेट घोटाले में दर्ज एफआईआर की सबसे बड़ी संख्या मानी जा रही है। घोटाले की परतें खुलने के साथ ही प्रवर्तन निदेशालय की जांच गहराती जा रही है।

अगली चार्जशीट में नसीम के करीबी रिश्तेदारों को भी

सूत्रों के अनुसार अगली चार्जशीट में नसीम के करीबी रिश्तेदारों को भी आरोपी बनाया जा सकता है, क्योंकि ठगी की गई धनराशि का बड़ा हिस्सा उन्हीं के नाम पर चल-अचल संपत्ति में निवेश किया गया है। ईडी की इस आगामी कार्रवाई से घोटाले से जुड़े अन्य लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

यह भी पढ़़े: लखनऊ आकर दो विदेशी युवतियों ने पहचान छिपाने को कराई प्लास्टिक सर्जरी फिर करने लगी …

यह भी पढ़े : सेक्स रैकेट या कुछ और ? लखनऊ में विदेशी युवतियों की मौजूदगी से खुफिया एजेंसियां सतर्क

यह भी पढ़े : शहरी हरित नीति को यूपी कैबिनेट की मंजूरी, अल्टीमेट ग्रीन सिटी बनेंगे प्रदेश के शहर

यह भी पढ़े : इंदिरा नगर में भीषण आग: टीन शेड की 16 दुकानें जलकर राख

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button