उप्र न्यूज़

सनसनीखेज वारदात: तरावीह पढ़ने जा रहे बेकरी कारोबारी की सरेआम गोली मारकर हत्या

मुरादाबाद । यूपी के Moradabad में शुक्रवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की जिगर कॉलोनी निवासी 62 वर्षीय बेकरी संचालक मो. असद की बीच सड़क गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को उनके ही साले जफर ने अंजाम दिया, जो कि एक हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है।

आरोपी ने नजदीक से सिर में मारी गोली

बताया जा रहा है कि मो. असद अपने छोटे साले मुजाहिद के साथ लाल मस्जिद में तरावीह की नमाज पढ़ने जा रहे थे। जैसे ही वे कोतवाली क्षेत्र के बांग्ला गांव चौराहे के पास पहुंचे, तभी घात लगाए खड़े आरोपी जफर ने उनके सिर में नजदीक से गोली मार दी। गोली लगते ही असद सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद निकल कर आया सामने

एसपी सिटी और सीओ समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है।आरोपी जफर वारदात के बाद फरार हो गया है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।इस सनसनीखेज हत्या से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग दिनदहाड़े हुई इस वारदात से स्तब्ध हैं।

यह भी पढ़े : होली पर यूपी में लगातार चार दिन की छुट्टी, सीएम योगी के सख्त निर्देश—वेतन समय से देने के आदेश

यह भी पढ़े : मुजफ्फरनगर हत्याकांड: बेटी ने प्रेमी संग मिलकर की पिता की हत्या, खीर में मिलाई नींद की गोलियां

यह भी पढ़े : लखनऊ में सनसनी: बेटे ने की पिता की हत्या, फिल्म से सीखा शव के टुकड़े करने का तरीका

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button