उप्र न्यूज़

महिला डिप्टी कलेक्टर के साथ ऑनलाइन फ्रॉड, मंगाया मेडिकल का उपकरण, निकला नैपकिन

संभल । जिले में तैनात महिला डिप्टी कलेक्टर ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हुई है उन्होंने एमेजॉन से मेडिकल उपकरण ऑर्डर किया था मगर ऑर्डर पैकेज में मेडिकल उपकरण की जगह नैपकिन का पैकेट हाथ लगा इस मामले में महिला एसडीएम ने उपभोक्ता फोरम में जाने की बात कही है।

संभल जिले में डॉक्टर वंदना मिश्रा बहजोई मुख्यालय पर डिप्टी कलेक्टर के पद पर तैनात हैं हालांकि वह जिले के चंदौसी में रहती है डॉक्टर वंदना मिश्रा के मुताबिक उन्होंने बीते दिनों ऑनलाइन कंपनी अमेजॉन पर मेडिकल संबंधी कुछ उपकरण मंगाए थे जिसका उन्होंने ₹30000 का भुगतान ऑनलाइन ऑर्डर के तहत कर दिया था गुरुवार को डिलीवरी बॉय उनके चंदौसी स्थित आवास पर ऑर्डर पैकेट लेकर पहुंचा था। जब उन्होंने डिलीवरी बॉय से ऑर्डर पैकेट खुलवाने को कहा तो उसमें नैपकिन का पैकेट निकला। जिस पर उनके होश उड़ गए ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हुई महिला डिप्टी कलेक्टर ने डिलीवरी बॉय को अपने हमराह होमगार्ड से पकड़वाया और उसे पुलिस चौकी पर भेज दिया।

डिलीवरी बॉय से नाराजगी जाहिर करने की एक वीडियो भी वायरल हो रही है महिला अधिकारी ने बताया कि जब उनके साथ इस तरह की धोखाधड़ी हो सकती है तो आम इंसानों के साथ कितनी धोखाधड़ी होती होगी डिप्टी कलेक्टर वंदना मिश्रा ने बताया कि इस मामले में उन्होंने अमेजॉन कंपनी के मैनेजर को एक दिन का समय दिया है अगर इस दौरान उनका ऑर्डर कराया हुआ सामान नहीं आता है तो वह उपभोक्ता फोरम में जाएगी साथ ही पुलिस कार्रवाई की बात भी कही है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button